जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार की सुबह जबलपुर आगमन हुआ। अल्प प्रवास पर आए मुख्यमंत्री का डुमना विमानतल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर भोपाल से विमान द्वारा डुमना पहुंचे। यहां उनका डुमना विमानतल पर स्वागत मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया, अखिलेश जैन एवं जीएस ठाकुर ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर सौरव कुमार सुमन, अपर कलेक्टर विमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डुमना विमान तल पर कुछ देर रुकने के बाद करीब 10.55 बजे हेलीकाप्टर से सीधी के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विनोद गोंटिया से सौजन्य चर्चा की और जीएस ठाकुर से संगठन के काम काज में तेजी बरकरार रखने की बात कही। इसी तरह से उन्होंने नवागत कलेक्टर सौरव सुमन से भी प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुदृढ रखने के लिए कहा।सीधी में वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उसके बाद रीवा जाएंगे, जहां पर प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
CM Short Visit in Jabalpur : सीएम अल्प प्रवास पर जबलपुर आए और सीधी रवाना हुए, डुमना विमानतल पर किया गया स्वागत #Jabalpur #MP pic.twitter.com/G8dzrRtyaE
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 10, 2022
Posted By: Mukesh Vishwakarma
- Font Size
- Close