जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गर्मी के सीजन में मानसून सा नजारा दिखा। शुक्रवार शाम होते ही आसमान पर गहराए बादल अचानक बरस पड़े। लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही आधी की तरह चली तेज हवा के साथ रिमझिम बौछारों ने राह चलते लाेगाें को भिगो दिया। हालांकि कुछ पल बाद ही बूंदाबादी थम गई। लेकिन रात में फिर बारिश की बौछार ने शहर को भिगो दिया। मौसम की बदली रंगत से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात में भी मौसम ऐसा ही रहा। आसमान पर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबादी होती रही। वहीं शऩिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन लोगों को नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर सहित संभाग के जिलाें में कहीं साथ गरज-चमक के साथ वर्षा रिकार्ड की गई। तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। अभी 21 मार्च तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी।

मौसम प्रणालियां सक्रिय: मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से मध्य जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार बन गए हैं। कहीं-कहां बौछारें पड़ सकती हैं।

गर्मी से मिल रही राहतः

मौसम में आए बदलाव से फिलहाल चुभन भरी धूप व गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। तापमान में भी नरमी आई है। दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री पर और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री कम होकर 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि बादलों के कारण रात में उमस भरी गर्मी महसूस की गई। गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस था।

जबलपुर का मौसमः

सूर्योदय- 6:16 बजे

सूर्यास्त- 6:20 बजे

तापमान

अधिकतम 33.8

न्यूनतम 18.6

आर्द्रता - 47- 35

मौसम का पूर्वानुमानः

तेज हवा के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है।

जबलपुर

18 मार्च- 30.0 - 17.0

19 मार्च - 30.0 -17.0

कटनी

18 मार्च - 31.8- 22.1

19 मार्च - 30.4 -20.9

मंडला

18 मार्च- 31.0- 16.0

19 मार्च -30.0 -16.0

Posted By: Jitendra Richhariya

Mp
Mp
 
google News
google News