जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव में 25 जनवरी को होगा। संघ के चुनाव को लेकर एक दिन पूर्व आवश्यक तैयारियां की गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मतदान पर्चियां तैयार करने के साथ ही बूथ का निर्माण किया गया। मतदान के लिए कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में छह बूथों का निर्माण किया गया है। बुधवार को सुबह नौ बजे से एक बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। मतदान में 475 कर्मचारी वोट देंगे। लंच के बाद दोपहर दो बजे से मतगणना होगी एवं शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव में 40 उम्मीदवार मैदान में होंगे। अध्यक्ष के 1 पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 8 उम्मीदवार, महासचिव के 1 पद के लिए 3 उम्मीदवार, संयुक्त सचिव के 1 पद के लिए 5 उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 4 उम्मीदवार एवं कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए 16 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close