Jabalpur News : जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर संभाग के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आनलाइन करियर काउंसलिंग का शुभारंभ किया गया है। उद्घाटन करते अशोक रोहाणी, विधायक, केन्ट, जबलपुर ने कहा कि 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अब आनलाइन काउंसलिंग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शासन की सभी योजनाओं, प्रवेश संबंधी अन्य जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश में इसकी शुरुआत जबलपुर संभाग से की जा रही है। इस अवसर पर अशोक रोहाणी ने आनलाइन करियर काउंसलिंग का पोस्टर रिलीज किया है।

काउंसलिंग की सहमति

प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र.शासन की स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर द्वारा संभाग स्तरीय करियर काउंसलिंग समिति का गठन किया गया है। जिसमें जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों के शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं काउंसलरों द्वारा आनलाइन करियर काउंसलिंग की सहमति प्रदान की गई है।

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक

विभिन्न जिलों के शासकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं काउंसलरों द्वारा जबलपुर संभाग के 12वीं उत्तीर्ण इच्छुक विद्यार्थी को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक मोबाइल एवं ई मेल के माध्यम से आनलाइन करियर काउंसलिंग प्रदान की जाएगी। जैसे की करियर काउंसलिंग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, विषय चयन, स्‍कालरशिप की जानकारी, यूनिवर्सिटी का चयन, महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठयक्रमो की जानकारी, शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं कोर्स सिलेक्शन, प्रवेश संबंधी, विद्यार्थियों की व्यक्तिगत समस्याओं, चिंता, अवसाद, मानसिक तनाव एवं अन्य समस्याओं के समाधान आदि जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।

आफलाइन निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा भी

प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि आनलाइन काउंसलिंग के साथ-साथ संभागीय कार्यालय, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, शासकीय महाकौशल कालेज जबलपुर में दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक काउंसलरों द्वारा आफलाइन निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक से अधिक विद्यार्थी काउंसलिंग से लाभांविंत हो।इस अवसर पर श्री रिंकू विज, अध्यक्ष नगर निगम, जबलपुर, श्री आशीष राव, श्री श्याम कनौजिया, काउंसलर डॉ. दीपा सिंह, डॉ. सुमित पासी, डॉ. मनोज झारिया, श्रीमती उर्मिला शर्मा, कु. सोनू ठाकुर, डॉ. नीलिमा आदि उपस्थित रहें।

Posted By: Dheeraj Bajpaih

Mp
Mp