Jabalpur News : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जबलपुर निगमायुक्त की कमान संभाल रहे आइएएस आशीष वशिष्ठ का तबादला कर उन्हें अनूपपुर कलेक्टर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को जारी आदेश में 2014 बैच के आईएएस आशीष वशिस्ठ का तबादला अनूपपुर कर दिया गया है। बतौर निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने 3जनवरी 2022 को निगम की कमान संभाली थी बीते 1 साल में उन्होंने शहर विकास को लेकर कई कार्य किए लाडली लक्ष्मीपथ, लाड़ली लक्ष्मी वाटिका सहित स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। अधारताल से महाराजपुर बाईपास रोड और अमखेरा से खजरी खिरिया तक बनाई गई स्मार्ट रोड इन्हें के कार्यकाल की देन है इसके अलावा इन्होंने शहर की साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने अधिकारियों कर्मचारियों की नाइट ड्यूटी लगाई इसका परिणाम है कि सफाई व्यवस्था में काफी हद तक सुधारा आया हैं।
विवादों में भी रहे-
आशीष वशिष्ठ अपने साल भर के कार्यकाल में विवाद में भी रहे। अधिकारी कर्मचारियों पर सख्ती करने के आरोपों के बीच कर्मचारी नेताओं से उनकी पटरी नहीं बैठ पाई। कई बार अधिकारी कर्मचारियों ने उन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए इसे लेकर नगर निगम में कर्मचारी दो बार काम बंद हड़ताल भी कर चुके। नेताओं से पटरी न बैठ पाने के कारण निगम आयुक्त भी जबलपुर से तबादला चाह रहे थे। अंततः उनका तबादला कर दिया गया। अब वे अनूपपुर कलेक्टर की कमान संभालेंगे। अब जबलपुर का नया निगमायुक्त कौन होगा इसे लेकर नगर निगम में कयास लगाए जाने लगे हैं।
निगम आयुक्त2014 के आइएएस अधिकारी है: विदित हो कि नवागत निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ 2014 के आइएएस अधिकारी है। इसके पहले वे धार जिला पंचायत में सीईओ पद पर आसीन थे।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close