Jabalpur Crime News: जबलपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। एक सैन्य अधिकारी की पत्नी ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राममूर्ति मिश्रा पर बदसलूकी करने और उसे थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। आरोपों से संबंधित एक वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने पार्किंग के विवाद में कहासुनी का मामला बताया। पुलिस कार्रवाई न होते देख सेना ने दखल दिया है। पीड़ित महिला का सैन्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
Jabalpur Crime News: पार्किंग के विवाद में सैन्य अधिकारी की पत्नी को भाजपा नेता ने जड़ा थप्पड़#mpnews #jabalpurnews #crimenews https://t.co/BzO3mTMfu7 pic.twitter.com/qbSVwNnfNd
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 22, 2023
जानकारी के अनुसार सैन्य अफसर की पत्नी ख्याति चौहान ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से घटना का कथित वीडियो पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग भी किया है।
मामला शुक्रवार की शाम का बताया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि करीब सात बजे जीआरसी गेट के पास पार्किंग को लेकर राममूर्ति मिश्रा ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया।
Jabalpur Crime News: पार्किंग के विवाद में सैन्य अधिकारी की पत्नी को भाजपा नेता ने जड़ा थप्पड़#jabalpurnews #mpnews #crimenews https://t.co/BzO3mTMfu7 pic.twitter.com/ltlzj4bBFc
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 22, 2023
महिला का यह भी आरोप है कि शहर की गोरखपुर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बजाए टालने का प्रयास किया। बाद में कहा कि जांच की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की बात कही है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close