जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पनागर थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर जा रही महिला का अपहरण कर आरोपित उसे सागर ले गया, जहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पनागर क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय महिला की लगभग तीन माह पहले शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल से मायके विदाई में आ गई थी। एक फरवरी को मायके से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी। तभी आशीष तिवारी ने उसका रास्ते में अपहरण कर लिया। आरोपित आशीष उसका अपहरण कर अपने साथ सागर ले गया। जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत महिला के स्वजन ने थाने में की। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और आरोपित आशीष की तलाश शुरू की गई। लगभग 10 दिन बाद आरोपित के बारे में पता चला कि वह सागर में है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर महिला को आजाद कराया। पूछताछ में महिला ने बताया कि आशीष उसे सागर ले गया और उसे कमरे में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 10 दिनों तक दुष्कर्म किया।
रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म : हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने बताया कि कटनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके रिश्ते के मामा उसे अपने साथ सितंबर 2019 में उसे अपने साथ हनुमानताल लेकर आए थे। जब घर में अन्य स्वजन नहीं रहते थे, तो मामा उसके साथ दुष्कर्म करते थे। मामा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे तंग होकर उसने अपने पिता को बुलाया और घर चली गई। तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई और फिर कटनी के एक थाने में मामला दर्ज कराया गया। कटनी पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर हनुमानताल थाने डायरी स्थानांतरित की। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
Posted By: Brajesh Shukla
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Jabalpur News in Hindi
- #Misdeed News
- #Jabalpur Latest News
- #Jabalpur Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #महाकोशल के समाचार