जबलपुर, नईदुनिया रिपोर्टर। हम फाउंडेशन एक सामाजिक सेवा संगठन है जो संस्कार व सांस्कृतिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कम समय में संगठन का विस्तार दर्शाता है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन कर संगठन की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। अपने दायित्वों का निर्वहन हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह बात मुख्य अतिथि राष्ट्रीय चिंतक व विचारक हम फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल के सदस्य संजय निवायक जोशी ने व्यक्त किए। अवसर था जबलपुर में हम फाउंडेशन के मप्र पदाधिकारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का। स्थानीय सिविल लाइन स्थित सिने सदन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी ने की।
शुरुआत में स्वामी विवेकानंद, भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सम्मेलन में पत्रक समवेत के साथ-साथ हम फाउंडेशन गीत व वेबसाइट का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदेश स्तर पर 11 सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को स्वामी विवेकानंद उत्कृष्टता सम्मान के रूप में शॉल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष न्यायमूर्ति एचपी सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी ने सम्मेलन में आए पदाधिकारियों को संबोधित किया। सम्मानित होने वाले सदस्यों से कहा कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए जो सम्मान मिला है उससे जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसका अर्थ यह है कि आगे भी इसी तरह बेहतर काम करना है।
महाकोशल प्रांताध्यक्ष प्रमेश शंकर शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। भिंड से आए प्रदेश संपर्क प्रमुख मो. इकबाल अली ने संगठन के पांच सूत्रों को विश्लेषित किया। प्रदेश समन्वयक खेमराज तितरे ने वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में महाकोशल, मध्यभारत व मालवा प्रांतों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री किशोर अग्रवाल ने किया।
Posted By: Ravindra Suhane
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Jabalpur News
- #moral responsibility
- #Jabalpur News in Hindi
- #Jabalpur Latest News
- #Jabalpur Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News