Jabalpur News: सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी
जबलपुर में सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
By Bharat Mandhanya
Edited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 05 May 2024 11:14:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 05 May 2024 11:14:00 AM (IST)
जबलपुर में आत्महत्या का मामलाJabalpur News नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र में रहने वाले सटाेरिए ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस काे मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जा रही है।
जानकारी के अनुसार नेपियर टाउन बारात रोड निवासी सटोरिए विवेक खत्री का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हाल ही में विवेक खत्री जेल से छूटकर आया था।
घर पर अकेला था मृतक
पुलिस के अनुसार नेपियर टाउन निवासी मुरली खत्री का 35 वर्षीय बेटे विवेक खत्री की पत्नी लीशा शनिवार शाम बाजार गई थी। इस दौरान विवेक अपने कमरे में अकेला था। इस बीच ना जाने क्या हुआ कि विवेक अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। स्वजन ने विवेक फंदे पर लटकते देखा तो तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।