जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर निगम अब पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। शहर में गंदगी करने वालों से लेकर बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ इन दिनों सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में नगर निगम की टीम ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जो गंदगी करते और बिना मास्क के घूमते दिखे।
निगम ने अपनी सीमा में आने वाले 79 वार्डो में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 78 लोग ऐसे मिले, जो गंदगी फैलाते मिले। इनमें वो लोग भी शामिल है, जिन्हें निगम ने बिना मास्क पहले देखा। इनसे 19 हजार 5 सौ स्र्पये का जुर्माना वसूला गया।
दरअसल निगमायुक्त अनूप कुमार के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम ने सभी संभागों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क लगाये घूमने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों के साथ गंदगी फैलाने वाले 78 नागरिकों पर कार्रवाई की गई। इनसे स्पॉट फाइन भी वसूला गया।
संभागायुक्त बी. चन्द्रशेखर एवं निगमायुक्त अनूप कुमार ने शहर के नागरिकों से भी अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2021 के लिए निगम प्रशासन के साथ भागीदारी करें । साकारात्मक फीडबैक देकर जबलपुर का नाम नंबर वन स्थान पर पहुंचाने के लिए अपना बहूमूल्य सहयोग दें। निगमायुक्त ने यह भी अपील की है कि स्वच्छता अभियान की सफलता आप सभी के सहयोग के बिना हासिल नहीं की जा सकती है, इसलिए आप सभी से आग्रह है कि कचरा यहां-वहां न फेंक कर घर के डस्टबिन में ही रखें और निगम की कचरा गाड़ी आने पर उसे दें।
Posted By: Ravindra Suhane
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे