जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अवैध रूप से निर्मित अथवा निर्माण कार्य में अनुज्ञा शर्तों का उल्लंघन करने वाले पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी पर प्रशासन ने नजरें तरेरी हैं। ऐसे रिसॉर्ट का निरीक्षक कर अधिकारी निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। वहीं टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधि बढ़ाने व स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं को रोजगार के अवसर उलब्ध कराए जाएंगे। पर्यटन के लिए अनुकूल माहौल बनाया जाएगा ताकी टाइगर रिजर्व पर्यटकों को आकर्षित कर सके। टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए वाहन व गाइड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
संभागायुक्त ने ली बैठक : दरअसल, पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन संबंधी गतिविधि बढ़ाने के लिए सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त बी चंद्रशेखर ने की। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व के सभी रिसॉर्ट का निरीक्षण किया जाए। इस दौरान निर्माण कार्य की अनुमति, अनुमति शर्तों के पालन का पता लगाया जाए। अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के साथ स्थानीय युवाओं, ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा जाए। प्रत्येक गतिविधि में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रहे। इस दौरान टाइगर रिजर्व के संचालक अर्जुन काकोड़िया ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन की संभावना व किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
बफर जोन में दे रहे सुविधा : उन्होंने बताया कि पर्यटकों को लुभाने के लिए तालाबों के किनारे मचान बनाकर नवाचार किया गया। बफर जोन में सफारी सुविधा दी जा रही है। सैलानी वन्य जीवों को नजदीक से देख पा रहे हैं। इस दौरान सफारी के लिए वाहनों के संचालन गाइड व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक बरघाट अर्जुन काकोड़िया, विधायक चौरई छिंदवाड़ा सुजीत चौधरी, कलेक्टर छिंदवाड़ा सौरभ सुमन, क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व विक्रम सिंह परिहार, मुख्य वन संरक्षक, अनुविभागीय अधिकारी कुरई सोनल मरावी आदि उपस्थित रहीं।
Posted By: Brajesh Shukla
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे