जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर मंत्री की जुआ फड़ में मौजूदगी पर संगठन ने सवाल किया है। खुले तौर संगठन कार्यकर्ता का बचाव कर रहे उसे बेगुनाह बता रहे हैं लेकिन अंदरूनी तौर पर घटना को लेकर जवाब मांगा गया है। इधर युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी जुआ फड़ में पकड़े जाने से कई आरोप लग रहे हैं।
क्या है मामला : 27 दिसंबर को छोटा फुहारा मिलौनीगंज के पास जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान युवा मोर्चा पदाधिकारी भी पकड़े गए। पुलिस के साथ मोर्चा पदाधिकारियों ने नेतागीरी का रूआब झाड़ा। पुलिस ने अधिकारिक रूप से 8 लोगों को मौके से पकड़ा। इनसे करीब 20 हजार रुपये की जब्ती बनी थी। लोकेंद्र सिंह उर्फ गोलू भटनागर के घर में जुआ फड़ चल रहा था। इस मामले में युवा मोर्चा के पदाधिकारी आयुष चौबे से संगठन ने सवाल किया है। इन्हें भी पुलिस ने फड़ से पकड़ा था। नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने इस मामले में उनसे पूछताछ की थी। जिस पर आयुष चौबे ने संगठन को बताया कि वह वहां आयोजित गक्कड़ भर्ता पार्टी में गया था। उसे नहीं मालूम कि इस तरह की घटना हुई। बताया जाता है कि युवा मोर्चा ने भी इस संबंध में फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। आयुष चौबे के अनुसार संगठन ने उन्हें पत्र जारी किया था जिसमें घटना को लेकर जानकारी मांगी गई थी। उन्हें जवाब दिया गया है। यह भी बताया कि जुआ फड़ से उसका कोई वास्ता नहीं है उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।
Posted By: Brajesh Shukla
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे