जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत जबलपुर संभाग के सभी आठ जिलों के जिला नोडल अधिकारियों की नियुक्ति आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा कर दी गई है।
क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा जबलपुर संभाग डॉ. लीला भलावी ने जबलपुर संभाग के सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन द्वारा सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूर्ण लगन एवं निष्ठा के साथ करेंगे। जिससे स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना अपने लक्ष्य की हासिल कर सके।
संभागीय समन्वयक स्वामी विवेकानंद कॉरियर मार्गदर्शन योजना जबलपुर के प्रो. अरुण शुक्ल ने सभी नियुक्त नोडल अधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि इससे योजना को गति मिलेगी एवं हम शासन की मंशा के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को विधिवत लक्ष्य तक पहुच पाएंगे। उनके अनुसार नोडल अधिकारी विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए: विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना में विद्यार्थियों को रोजगोन्मुखी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराना है। अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों को कॉलेज में आंमत्रित कर विद्यार्थियों को रोचक जानकारी देनी है ताकि वो भी पसंद के कार्य को करके अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर सके।
19 को बैठक: सभी नोडल अधिकारियों की 19 दिसंबर को गूगल मीट के माध्यम से दोपहर 2 बजे संभागीय स्तर पर बैठक आयोजित की गई है।
...
- ये है जबलपुर संभाग के नोडल अधिकारी
डॉ. राजलक्ष्मी त्रिपाठी जबलपुर
डॉ. सिरमाने बालाघाट
डॉ. जगमोहन सिंह कुशाम छिंदवाड़ा
डॉ. चित्रा प्रभात कटनी
डॉ. समीर शुक्ल मंडला
डॉ.पी.सी.उइके डिंडौरी
डॉ. आलोक तिवारी नरसिंहपुर
डॉ. मानसिंह बघेल सिवनी
Posted By: Ravindra Suhane
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे