जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। बेलखेड़ा के ग्राम पौड़ीकला के पास मटर लेकर जा रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक को घायल अवस्था में मेडिकल लाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंपा। मामले की जांच की जा रही है। बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि ग्राम पौड़ी निवासी अनिकेत यादव (22) शनिवार शाम बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। वह पौडीकला के पास पहुंचा था कि मटर से लोड लोडिंग वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही अनिकेत गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर अवस्था में 108 एम्बुलेन्स से उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
जबलपुर। किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मझौली पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई थी। दो सप्ताह बाद वह लौटी और बताया कि ग्राम धमधमा निवासी रोहित कोल उसे बहला-फुसला कर ले गया था और इस दौरान उसने किशोरी से दुराचार किया। मामले में पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया।
Posted By: Mukesh Vishwakarma
- Font Size
- Close