
नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर: बड़ा फुहारा के पास घमंड़ी चौक में बुधवार की रात कपड़े की दुकान में आग लग गई। तीन मंजिला दुकान की ऊपरी तल में आग लगी और पल भर में आग ने ऊपरी दो मंजिल में फैल गई। दुकानदारों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया जा सका।
स्थानीय दुकानदारों ने नीचे की दुकान के सामान को फौरन सड़क पर फेंका ताकि आग से नुकसान न हो। लेकिन ऊपरी मंजिल में रखा सारा कपड़े का स्टाक इस बीच जल गया। दो दिन में यह दूसरी घटना है जब कपड़े की दुकान में आग लगी।
जानकारी के अनुसार घमंडी चौक में अतिशय गारर्मेंट दुकान है जिसके संचालक नीरज जैन है। रात करीब पौन 11 बजे दुकान बंद करने की तैयारी हो रही थी। इस बीच दुकानदार ने दुकान के पहले तल से धुआं और आग की लपटे निकलते देखी। तत्काल आसपास के लोगों के खबर दी और फायर बिग्रेड को भी जानकारी दी गई।
कुछ मिनट में फायर बिग्रेड की चार-पांच गाड़ी पहुंची और आग को बुझाने में लग गई। स्थानीय पार्षद अमित जैन ने बताया कि करीब पांच-सात गाड़ी ने छह सात ट्रिप मारी जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विधायक अभिलाष पांडे को भी सूचना मिली तो उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल सहयोग करने के निर्देश दिए।
बता दे कि दुकान के आजूबाजू मार्केट है जहां पर कपड़े और ज्वेलर्स की दुकान है यदि आग थोड़ी भी बेकाबू होती तो पूरा मार्केट आग की चपेट में आ जाता। लोगों ने कहा कि आग अनियंत्रित होती तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें- इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, दुकानदारों ने रिमूवल अधिकारी को पीटा; दो के खिलाफ FIR