जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था प्रसंग के तत्वावधान में शुक्रवार को कलावीथिका प्रेक्षागृह में भारतीय सिनेमा के मशहूर गायक संगीतकार गीतकार अभिनेता किशोर कुमार के गाए गीतों से सजी संगीतमय महफिल का यादगार 418वां आयोजन संपन्न हुआ। महफिले किशोर आयोजन में शुभकामनाएं प्रसंग समूह के संस्थापक इंजीनियर विनोद नयन द्वारा प्रेषित की गई।
नगर के गायकों ने एक से बढ़कर एक लाजवाब गीतों की प्रस्तुतियां दीं। सभागृह स्वर लहरियों से और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। नगर के गायकों में सलिल तिवारी, चंदू गावंडे, मंजू गोरे, अशोक डेहरिया संध्या जैन, मोहित मिश्रा, जितेंद्र ठाकुर, अरविंद विश्वकर्मा, राखी मजूमदार, मनोज कुमार शर्मा, अमित दुग्गल, मयूर रामावत माया पांडे, डॉ अनिल कोरी, विनीता पैग्वार विधि, कमल बघेल, तुलसी राय, डॉ आज्ञा मिश्रा, प्रवीण सूद, शामिल रहे। संगीत संयोजकों को प्रसंग संस्था द्वारा अभिनंदित किया गया। संगीत संयोजन दिनेश खड़ेतिया का रहा।
आयोजन का संयोजन एवं संचालन मंजू गोरे द्वारा किया गया। विशेष सहयोग प्रसंग परिवार से डॉ मकबूल अली, डॉ रानू रूही, बसंत कुमार शर्मा, राजेश लखेरा का रहा। इसके साथ ही डॉ हरी शंकर दुबे, मोहन मोहन शशि, सुशील श्रीवास्तव, सुभाष शलभ, मनोहर चौबे आकाश, गायत्री नीरज चौबे, रमाकांत गौतम, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र गोरे, आलोक पाठक की विशेष उपस्थिति रही। आभार प्रदर्शन डॉक्टर रानू रूही द्वारा किया गया।
Posted By: Mukesh Vishwakarma
- Font Size
- Close