जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि। नईदुनिया के सड़क सुरक्षा अभियान का समापन शपथ समारोह के साथ आज 11 बजे सुबह संस्कारधानी के विभिन्न स्थानों पर हो रहा। जबलपुर में शपथ ग्रहण समारोह की जोरदार तैयारियां की गईं थी। इसी तरह अंचल के विभिन्न जिलों में इसका उत्साह रहा। इस दौरान विभिन्न जिलों में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिले के कटनी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट, दमोह, पन्ना सहित अन्य जिलों में यह आयोजन किया गया।
कहां कितने लोगों ने ली शपथ
कटनी - एक लाख लोगों ने शपथ ली। 150 स्थानों में आयोजन हुए।
सीधी- जिले में 100 स्थानों में आयोजन हुआ। जिसमें 70 हजार लोगों ने शपथ ली।
शहडोल - जिले के 858 स्थानों पर जिले के एक लाख से अधिक लोगों ने सुरक्षा की शपथ ली है।
गांधी स्टेडियम में आयोजित सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आयोजक संस्था योग समाज सेवा समिति ने शपथ ग्रहण् करने वालों को जलपान कराया।
दमोह- प्रसार क्षेत्र में शपथ लेने वाले लोगों की अनुमानित संख्या 2,75,000 है। 400 स्थानों पर शपथ ली गई।
मंडला -जिले में 1,15,000 लोगों ने शपथ ली। जिले में कुल 89 स्थानों पर श्ापथ ली गई।
नरसिंहपुर - जिले में तीन लाख लोगों ने शपथ ली।
बालाघाट- जिले में चार लाख 9 हजार 300 लोगों ने ली शपथ है। जिसमें एक हजार स्थानों पर शपथ दिलाई गई।
डिंडौरी- जिले में पचास हजार से अधिक लोगों ने शपथ ली। इस दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा, अधिवक्ता संघ, पुलिस अधीक्षक सभी थानों चौकियों सहित सभी निजी और प्राइवेट स्कूलों और कालेजों में भी शपथ का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उमरिया - जिले में 25000 से ज्यादा लोगों ने श्ापथ ली। जिले में 42 स्थानों पर शपथ ली गई।
अनूपपुर- जिले में 18 हजार लोगों ने श्ापथ ली। 24 स्थानों पर जिले में श्ापथ ली गई।
सिवनी- जिले में एक लाख से अधिक लोगों ने श्ापथ ली। श्ापथ लेने के बाद जिला मुख्यालय में यातायात जागरुकता रैली भी निकाली गई।
Naidunia Road Safety Campaign : शासकीय उत्कृष्ट स्कूल डिंडौरी में 905 छात्र की छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शपथ pic.twitter.com/y2T572uNzu
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
नरसिंहपुर एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बहोरीपार कला में प्रभारी प्राचार्य जी एल पटेल ने शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी डॉ विवेक सक्सेना ने दी।
नरसिंहपुर जिला अस्पताल के नर्सिंग की छात्राओं को शपथ दिलाती हुई प्राचार्य ममता चौबे
शहडोल में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा शपथ की दिलाई शपथ
शहडोल में कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी शपथ ले कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखेंगे। यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने स्वजन से पालन कर करेंगे और कराएंगे। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएगे। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे तथा हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देगें, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। शपथ कार्यक्रम में एसएलआर प्रदीप मोगरे, समन्वयक जन अभियान परिषद शहडोल विवेक कुमार पांडेय, डीजीएम ई-गवर्नेंस स्वप्निल जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मंडला के बीजाडांडी में दिलाई गई शपथ
नईदुनिया सड़क सुरक्षा अभियान में शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे उत्कृष्ट विद्यालय बीजाडांडी में प्राचार्य कृष्णा शुक्ला द्वारा उपस्थित छात्रों को तथा थाना बीजाडांडी में थाना प्रभारी एस राम मरावी द्वारा थाने के समस्त स्टाफ को सामूहिक रूप से सड़क हादसे रोकने और सुरक्षा के उपाय बरतने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समस्त शिक्षक, छात्र व थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सिवनी शपथ लेकर सड़क पर निकाली रैली, आम नागरिकों को भी किया जागरूक
Naidunia Road Safety Campaign : सिवनी जिले के लखनादौन स्वामी विवेकानंद कालेज में छात्र छात्राओं ने एकत्रित होकर नईदुनिया अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया pic.twitter.com/kCnysToSTI
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
जिले के लखनादौन स्वामी विवेकानंद कालेज में शुक्रवार को छात्र छात्राओं ने एकत्रित होकर नईदुनिया अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। प्राचार्य जीएल तलवारे ने बताया कि, 150 से ज्यादा विद्यार्थी व शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रैली निकालकर आम लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। नईदुनिया की मुहिम का असर हर जगह दिखाई दिया। उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के फायदे आम नागरिकों को समझाए।
कटनी के बड़वारा स्कूल में शपथ लेते छात्र
शासकीय जीपीवी स्कूल दमोह में किया गया शपथ ग्रहण का आयोजन
Naidunia Road Safety Campaign:शासकीय जीपीवी स्कूल दमोह में सड़क सुरक्षा के नियमों को मानने के लिए किया गया शपथ ग्रहण का आयोजन pic.twitter.com/LOq7RgOgp9
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
राजूषा स्कूल में 500 से अधिक ने शपथ ली। इसी तरह शासकीय उत्कृष्ट स्कूल डिंडौरी में प्राचार्य एसके द्विवेदी द्वारा 905 छात्र की छात्राओं को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।
Posted By: Rajnish Bajpai
- Font Size
- Close