----
जबलपुर। श्री जानकीरमण कॉलेज में तीन दिवसों से स्नेह सम्मेलन समारोह चल रहा है। इसके अंतर्गत 18 जनवरी को निबंध व संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में अभिमन्यु जैन, यूएस दुबे, राजसागरी निर्णायक मंडल व शरद भाई पालन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अभिजात कृष्ण त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया। इसमें प्रथम स्थान रॉविन जैन, द्वितीय पियूष राजपूत, तृतीय पवन उपाध्याय ने प्राप्त किया। इस दौरान काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने स्वरचित कविता में सोनम कोरी व रबीना कुशवाहा प्रथम स्थान, पवन उपाध्याय द्वितीय, रॉविन जैन तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायकों की भूमिका डॉ.मिनाक्षी त्रिपाठी, दीपा तिवारी, भारती तिवारी, प्रियंका सिंह राणा, मुस्कान सोनी ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान एकल गायन, समूह गायन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इसमें स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संचालन डॉ.आनंद सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रभारी डॉ.अंजलि शुक्ला, अनामिका सिंह के साथ प्रो.एचएस पटैल, डॉ.गंगाधर त्रिपाठी, डॉ.कौशल दुबे, साक्षी जैन, पूर्वा जैन, रचना गर्ग, जयंती तिवारी, सुजाता सोंधिया, मनोज चौरसिया की उपस्थित रहे।
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे