जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर सहित महाकोशल और विंध्य के 12 जिलों में लगभग 18 लाख लोगों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। अंचल में 3000 स्थानों पर शपथ ग्रहण् कार्यक्रम आयोजित हुए। जबलपुर नगर में करीब तीन लाख नागरिकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। शहरभर में स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, पुलिस, चिकित्सा, बिजली विभाग, रेलवे, हाई कोर्ट, नगर निगम के 16 जोन कार्यालय सहित 1700 स्थानों शपथ दिलाई गई।
शहर के कई सामाजिक संगठन यातायात से जुड़े संगठन इस जनउपयोगी अभियान में सहभागिता निभाने कई दिनों से अपनी सक्रियता दिखा रहे थे। स्वेच्छा से सामाजिक संगठनों ने अपने कार्यस्थलों पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाने तैयारी की की थी। इसी क्रम में नन्हें बच्चों और बड़ी क्लास के बच्चों ने शपथ ली। शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित नगरनिगम के अधिकारी कर्मचारियों ने शपथ ली और सड़क सुरक्षा के नियमों को मानने का संकल्प लिया।
Naidunia Road Safety Campaign : जबलपुर सिविक सेंटर समदड़िया माल में नईदुनिया के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की उपस्थिति में महापौर गुरुकुल के छात्रों को शपथ दिलाते जबलपुर नईदुनिया के संपादक जितेंद्र मोहन रिछारिया pic.twitter.com/XFGbCu6dVT
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
जबलपुर में सड़क सुरक्षा शपथ का नईदुनिया की प्रतिष्ठा के अनुसार शानदार आयोजन हुआ। सैकड़ों स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, सरकारी कार्यालयों, पुलिस थानों, बटालियनों आदि के अलावा दो प्रमुख आयोजन हुए। पहला, जैन समाज के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति कामना महायज्ञ में जैन समाज को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ प्रबुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य में दिलाई गई। दूसरा आयोजन नगर निगम स्कूलों के बच्चों और उनके शिक्षकों को एकसाथ शपथ दिलाने का हुआ। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित महापौर गुरुकुल के कार्यकर्ता व संचालक भी शामिल हुए। यह आयोजन नईदुनिया के आह्वान पर महापौर ने खासतौर पर कराया। बच्चों को स्थानीय माल में सिनेमा भी दिखाया। नाश्ते और पानी की व्यवस्था के साथ बच्चों के आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई।
Naidunia Road Safety Campaign : जबलपुर सिविक सेंटर समदड़िया माल में नईदुनिया के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की उपस्थिति में महापौर गुरुकुल के सैकड़ों बच्चों को शपथ दिलाई गई। pic.twitter.com/7mFAUFqL81
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
नईदुनिया जबलपुर के संपादक जितेंद्र मोहन रिछारिया ने जैन समाज के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति कामना महायज्ञ में जैन समाज को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई
जैन पंच कल्याणक में धर्म के साथ सड़क सुरक्षा की बही गंगा
प्रमुख रूप से जैन समाज के पंच कल्याणक समारोह में मुनि श्री विशुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य में समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों, कई शहरों से आए श्रद्धालुओं और युवाओं ने शपथ ली। पंच कल्याणक का शुक्रवार को पहला ही दिन था। इसमें 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं।
नगर निगम स्कूलों के बच्चों और उनके शिक्षकों को एकसाथ शपथ दिलाई गई। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित महापौर गुरुकुल के कार्यकर्ता व संचालक भी शामिल हुए।
महापौर गुरुकुल के इन बच्चों के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी शपथ ली। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों सहित महापौर गुरुकुल के कार्यकर्ता और संचालक भी शामिल हुए। इसमें दो हजार से अधिक बच्चे और शिक्षक शामिल हुए।
इसी तरह शहर के सभी 1499 स्कूलों में एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी व शिक्षकों ने शपथ ली। केंद्रीय विद्यालयों में 12 हजार विद्यार्थी व सीएम राइज स्कूल अधारताल में एक हजार विद्यार्थियों ने सुरक्षित यातायात की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी 36 थानों में तीन हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली। रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय सहित 100 से ज्यादा कालेजों के 45 हजार से ज्यादा विद्यार्थी व शिक्षकों ने शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी तरह व्यापारी व व्यावसायिक, राजनीतिक संगठनों के तीन हजार से ज्यादा सदस्य नईदुनिया के सड़क सुरक्षा अभियान में शामिल हुए।
इसके अलावा कई स्थानों पर आयोजन
जबलपुर होम साइंस कालेज में ली गई सड़क सुरक्षा की शपथ
Naidunia Road Safety Campaign Jabalpur : जबलपुर के शासकीय महाकौशल कालेज में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण कार्यक्रम pic.twitter.com/fYILlfPnaz
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ली गई सड़क सुरक्षा की शपथ
आज ग्राम पंचायत पोड़ी के पचपेड़ी तिराहा, मझौली पाटन विधानसभा में दिलाई शपथ
युवा सरपंच दीपक साहू और भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी नीलू बाजपेई जी और गौरव पाठक शिक्षक के द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई और लोगों तक और जन जन तक यह संदेश पहुंचाया गया और और एक संदेश और दिया सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। यह शपथ दिलाई गई कि दोपहिया वाहन शराब पीकर ना चलाएं हेलमेट लगाकर चलाएं यह सब नियमों के बारे में युवाओं को बताया गया जिसमें सबसे प्रथम कार्यक्रम में नीलू बाजपेई जी दीपक साहू सरपंच सगोड़ी गौरव पाठक जी शिक्षक युवा साथी नीलू राय लक्ष्मण पटेल पूजा पटेल खुशबू लोधी दीपांशु तिवारी रश्मि यादव सत्यम साहू सत्यम ठाकुर विभा यादव शिवानी कुर्मी दीपक लोधी राहुल तिवारी सभी युवा साथी सम्मिलित हुए।
सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर एवं रियान इंटरनेशनल स्कूल शांति नगर के द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलाई छात्र एवं छात्राओं को टीचर्स ने
जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अभियान के अंतर्गत शपथ ली गई।
Posted By: Rajnish Bajpai
- Font Size
- Close