Jabalpur News : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पिछले तीन दिनों से बिगड़ा मौसम शनिवार को सुधर गया। बादल हटते ही ठंड भी जोर मारने आमदा रही। तीन से चार किमी प्रतिघंटे की गति से चली उत्तरी ठंडी हवाएं लोगों को सिहराती रही। हालांकि बादल हटने से धूप भी निकली रही। ठंडी हवाओं के बीच गुनगुनी धूप लोगों को भाती रही। मौसम का मिजाज सुधरते ही दिन का अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 30 जनवरी को जरूर मौसम बदल सकता है बादलों के बीच जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है।
कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ-
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चार में से तीन मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं। अभी सिर्फ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना है, लेकिन वह भी कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात से बदलकर ट्रफ बन गया है। इसके असर से हल्का व मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से छिटपुट वर्षा के आसार बन रहे हैं।
तापमान में घट-बढ़ का दौर जारी-
मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में घट-बढ़ का दौर जारी है। गत दिनों बादल छाने से तापमान बढ़ा रहा वहीं जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में हुई वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री बढ़कर 24.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री से पांच डिग्री की गिरावट के साथ 12.6 डिग्री तक नीचे आ गया।
पांच दिनों में ऐसी रही पारे की चाल
24 जनवरी - 30.2 - 13.7
25 जनवरी - 29.5 - 16.4
26 जनवरी - 26.8 - 15.8
27 जनवरी - 21.9 - 17.2
28 जनवरी - 24.9 - 12.6
सूर्योदय- 6:51 बजे
सूर्यास्त- 5:55 बजे
तापमान
अधिकतम 24.9
न्यूनतम 12.6
आर्द्रता - 98
- 55
पूर्वानुमान
मौसम शुष्क रहेगा, धूप के बीच हल्के बादल छा सकते हैं।
पूर्वानुमान - अधिकतम - न्यूनतम
जबलपुर
29 जनवरी - 24.0 - 11.0
30 जनवरी - 24.0 - 12.0
कटनी
29 जनवरी- 29.3- 13.0
30 जनवरी -32.3 -15.7
मंडला
29 जनवरी - 29.0- 17.0
30 जनवरी -29.0 -15.0
Posted By:
- Font Size
- Close