जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। चेत्र महीना शुरू हो गया है पर मौसम का अंदाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से मौसम खराब बना हुआ है। आंधी और फिर हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार को भी वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही। वहीं रविवार सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और धूप-बादल के बीच आंख मिचौली का खेल दिन जारी रहा। बीती शनिवार शाम को पांच से छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली दक्षिणी-पिश्चमी हवा से मौसम सुहाना रहा। लोग मौसम का आनंद लेते दिखे। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान और गुजरात में अब भी चक्रवाती समीकरण बन रहे हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है इसके असर से अभी 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मसलन अभी दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
तीन डिग्री तक गिरा पाराः
फिलहाल मौसम में आए बदलाव से गर्मी का असर कम हो गया है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री से कम होकर 29.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मामूली रूप से कम होकर 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार की सुबह दर्ज आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंधी-बाैंछार के आसारः
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर गुजरात तक सक्रिय है और अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर सक्रिय है, जिससे होकर ट्रफ लाइन पूर्वोत्तर अरब सागर तक विस्तृत है। वहीं पूर्व-पश्चिम ट्रफ मध्य प्रदेश और झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल तक विस्तृत है। इसके असर से अगले 24 से 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है , गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
20 मार्च के बाद सुधरेगा मौसमः
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के प्रभारी अधिकारी बीजू जाॅन जैकब ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती असर से 20 मार्च तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। 20 मार्च के बाद मौसम में सुधार होते ही तापमान में आंशिक बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
ऐसा है मौसम
सूर्योदय- 6:15 बजे
सूर्यास्त- 6:21 बजे
तापमान
अधिकतम 29.8
न्यूनतम 18.2
आर्द्रता - 66- 41
मौसम का पूर्वानुमानः
तेज हवा के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
जबलपुर
19 मार्च- 30.0 - 17.0
20 मार्च - 30.0 -17.0
कटनी
19 मार्च - 30.4- 20.56
20 मार्च - 30.5 -21.4
मंडला
19 मार्च- 30.0- 16.0
20 मार्च -30.0 -16.0
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close