जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मौसम में गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सूरज अपनी तपन से बरकरार रखे हुए हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को तापमान 43.7 डिग्री रहा तो शनिवार को यह 42.5 पर आ गया। इस गिरावट से आम लोगों को राहत नहीं मिली। रविवार को तापमान 41 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन उमस आज भी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि मौसम के जानकारों का कहना है कि आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ेगी। इधर न्यूनतम तापमान ने सीधे तीन डिग्री की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को तापमान जहां 29 डिग्री रहा वहीं शनिवार को यह सीधे 30 डिग्री पार करते हुए 31 डिग्री पर जा पहुंचा।
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों का तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी हवाओं से प्रदेश में एक बार फिर बादलों की खेप आ रही है, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। वहीं 4 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार में हवाएं भी चलेंगी। रविवार की सुबह सूर्योदय 5:27 पर हुआ वही तापमान में गिरावट दर्ज की गई हालांकि दोपहर तक तापमान 40 के ऊपर पहुंचेगा लेकिन बादलों की मौजूदगी से गर्मी का एहसास था होगा।
सूर्य उदय- सुबह 5.26
सूर्य अस्त- शाम 6.47
आर्द्रता- 029 - 026
अब तक पांच दिन का तापमान
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
16 मई - 40.0 - 30.4
17 मई - 42.1 - 28.5
18 मई- 42.7 - 28.4
19 मई - 42.5 - 28.4
20 मई - 43.7 - 29.6
21 मई - 42.5 - 32.0
पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम
जबलपुर
22 मई 39 25
23 मई 40 28
कटनी
22 मई 39 24
23 मई 40 28
मंडला
22 मई 40 27
23 मई 39 29
Posted By: Mukesh Vishwakarma
- Font Size
- Close