Jabalpur News : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पश्चिमी विक्षेाभ के असर से सोमवार को मौसम का अंदाज बदला रहा। दिन भर आसमान पर बादल छाये रहे। हवा का रुख भी उत्तर से बदल कर दक्षिणी- पश्चिमी हो गया। पांच किमी प्रति घंटे की गति से चली गर्म हवाओं से वातावरण में गरमाहट का अहसास होता रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब छह डिग्री बढ़कर 31.3 डिग्री पर पहुंच गया। ठंड का असर लगभग गायब रहा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आस-पास हुई बूंदाबांदी से हवाओं में घुली ठंडक से रात को मौसम सुहाना हो गया। न्यूनतम तापमान भी 11.7 डिग्री से मामूली रूप से बढ़कर कर 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही रहेगा।
हल्के बादलों के बीच निकल सकती है धूप-
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी मध्यप्रदेश में अधिक है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। जबलपुर में अगले 24 घंटे में हल्के बादल छा सकते हैं जबकि मौसम साफ होने पर धूप भी निकल सकती है। आस-पास के जिलों में हुई बूंदाबांदी के असर से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
कमजोर पड़ी ठंड-
मौसम के बदले तेवरों से ठंड कमजोर पड़ गई है। दिन में गरमाहट तो रात में हल्की ठंडक घुल रही है। आने वाले दिनों में मौसम साफ होते ही धूप में तपन बढ़ने लगेगी और गर्मी का अहसास होने लगेगा।
पूर्वानुमान
हल्के बादल छा सकते हैं तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।
पूर्वानुमान - अधिकतम - न्यूनतम
जबलपुर
31 जनवरी - 28.0 - 11.0
01 फरवरी - 28.0 - 12.0
कटनी
31 जनवरी- 29.0- 19.8
01 फरवरी-29.9 -14.4
मंडला
31 जनवरी - 30.0- 13.0
01 फरवरी -29.0 -12.0
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close