Jabalpur News : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मौसम साफ होने के बाद ठंड अब कमजोर पड़ रही है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवात सक्रिय होने से हवा का रुख एक बार फिर बदल गया है। उत्तरी हवा की जगह उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने ले ली है। शनिवार को इसका असर भी देखा गया वातावरण में सुबह से ठंडक घुली रही, लेकिन तीन किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दोपहर में ठंड का अहसास कम रहा। सूरज भी आंखें तरेरे रहा। धूप में तीखापन इतना रहा की ज्यादा समय तक धूप के संपर्क में रहने से धूप की तपिश महसूस हो रही थी। सूरज के ताप से ठंड कमजोर रही है। हालांकि रात में फिर ठंडक का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम शुष्क हो गया है हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी हो गया है इसके असर से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का असर कम होगा और वातावरण में हल्की गर्माहट महसूस की जा सकेगी।
तापमान ने बढ़ाए कदम-
आसमान साफ होने के बाद पारे ने फिर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई वही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तामपान 26.3 से 27.1डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक का अहसास बना रहेगा। गत दिवस आज के दिन अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबलपुर
05 फरवरी - 27.0 - 10.0
06 फरवरी - 27.0 - 10.0
कटनी
05 फरवरी - 28.9- 14.8
06 फरवरी - 29.3 -15.2
मंडला
05 फरवरी - 31.0- 12.0
06 फरवरी -31.0 -12.0
Posted By: Dheeraj Bajpaih
- Font Size
- Close