जबलपुर नईदुनिया प्रतिनिधि। नगर निगम के संविदा कर्मचारियों ने 90 प्रतिशत वेतन देने और 485 कर्मचारियों को नियमित करने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह का भव्य स्वागत किया। निगम के अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा ने बताया कि महापौर के प्रयास से यह सब हो सका है। जल्द ही उम्मीद की जा रही है कि शेष बचे दैनिक वेतन भेागियों को नियमित कर दिया जाएगा। इसके लिए एमआइसी में स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष के साथ गुलशन जबलपुरी, महेंद्र मलिक, मनोज गुप्ता, किशोर यादव आदि ने महापौर का स्वागत कर आभार व्यक्ति किया।
20 साल की सेवा के बाद भी पेंशन की पात्रता नहीं
जबलपुर। जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री ने जारी बयान में बताया प्रदेश में 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शासकीय सेवकों को पेंशन देने की पात्ता नही है। जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में हैं। भारत सरकार के राज्यपत्र एवं अन्य प्रदेशों के द्वारा पेंशन के लिए 33 वर्ष और सेवा के स्थान पर भारत शासन के कर्मचारियों के समान 20 वर्ष पेंशन के लिए आर्हता सेवा के आदेश में जारी किए गए हैं । उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पूर्ण पेंशन की आदेश शीघ्र जारी किए जाएं। संघ के उदित सिंह भदौरिया, अर्वेंद्र राजपूत, दुर्गेश पांडे , ब्रजेश मिश्रा परसुराम तिवारी , गौरव शर्मा,योगेन्द्र मिश्रा, नीलेश जायसवाल, श्वेता यादव, नीलम मिश्रा, रोहित राजकुमार, दिलराज झारिया आदि ने मुख्यमंत्री को ई - मेल आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है।
पूर्व छात्रों ने सामाजिक कार्यो में दिखाया रूझान
जबलपुर नईदुनिया प्रतिनिधि। क्राइस्ट चर्च स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा सामाजिक कार्यो में रूझान दिखाया। उन्होंने नेत्रहीन छात्राओं को खाद्य सामग्री से लेकर किराना का सामान दिया। इस दौरान पीडित मानव सेवा करते हुए गुरजिंदर कौर रील, करूणा खन्ना, टीना अतुल शाह आदि ने ऐसे कार्य करने के लिए सभी पूर्व छात्रों का आगे आकर सामाजिक कार्य करने पर जोर दिया।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close