Mahakoshal Vindhya Weather Update: जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गर्मी अपने पूरी चरम पर है। जबलपुर में तापमान 40 डिग्री से बढ़कर लगभग 42 डिग्री तक जा पहुंचा है। तो सिवनी और सिंगरौली में बुधवार को रिमझिम वर्षा हुई। जबलपुर में बुधवार सुबह आसमान साफ था, जिससे सूरज की तपन सुबह से ही लोगों को महसूस होने लगी। दोपहर लगभग 12 बजे ये ही शहर की अधिकांश क्षेत्रों की सड़कों से राहगीर दिखने कम हो गए। दोपहर तक अधिकांश सड़कों पर एक्का-दुक्का राहगीर ही दिखे। पिछले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।
बीते वर्ष से भी छह डिग्री अधिक रहा तापमानः
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जबलपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। जबकि आज के दिन बीते वर्ष अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को जबलपुर में सुबह की आर्द्रता 37 प्रतिशत तो शाम की आर्द्रता 21 प्रतिशत मापी गई।
44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमानः
मौसम विज्ञानिकों की मानें तो अभी आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होगा और यह 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इधर गुरुवार से नौपता शुरू हो रहे हैं, लेकिन इसका असर बुधवार ही दिखने लगा। वहीं बुधवार को तीन से चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा का असर जबलपुर में रहा।
महाकोशल विंध्य के जिलों में अलग-अलग रही स्थितिः
महाकोशल-विंध्य-बुंदेलखंड में भी गर्मी लोगों को सता रही है। बुंदेलखंड के दमोह और पन्ना में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। सिंगरौली में दोपहर बाद रिमझिम वर्षा हुई। सिवनी में सुबह से मौसम साफ होने से तेज धूप रही। दोपहर सवा दो बजे हल्की वर्षा हुई। इससे उमस काफी बढ़ने से लोग बेचैन हुए।
ऐसा रहा जिलों में आज का तापमान
दमोह- 42.6
पन्ना- 42.5
उमरिया- 42.3
जबलपुर- 41.8
शहडोल-42.0
कटनी- 42.0
सतना-41.7
बालाघाट- 41.3
रीवा- 41.2
मंडला- 41.2
नरसिंहपुर- 41.0
अनूपपुर-41.0
डिंडौरी- 40.5
सिंगरौली- 40.3
सीधी- 40.1
सिवनी- 39.0
Posted By: Rahul Raikwar
- # Jabalpur Weather
- # Jabalpur News
- # MP Weather
- # Western Disturbance
- # Madhya Pradesh Weather News
- # Jabalpur Weather News
- # Jabalpur City News
- # Heat Wave
- # Summer Season
- # Vindhya Weather
- # Mahakoshal Weather
- # Vindhya Mahakoshal Weather
- # Mahakoshal Vindhya Weather Update
- # Weather Update
- # MP Weather Update
- # Madhya Pradesh Weather Update
- # Madhya Pradesh Today Weather
- # Today Weather in Madhya Pradesh
- # Today Weather in Mahakoshal Vindhya