Good Morning Jabalpur : - तीरंदाजी के लिए खिलाड़ियों का होगा चयन, आयोजक- खेल एवं युवा कल्याण विभाग, स्थान- रानीताल खेल परिसर, समय- प्रात: 9.00 बजे से

- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राज्य की तीरंदाजी अकादमी द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। 12 से 18 वर्ष के इच्छुक तीरंदाज इस चयन प्रक्रिया में ससम्मिलित हो सकते है। चयन प्रक्रिया 24 व 25 मई को रानीताल खेल परिसर में होगी। स्पर्धा में सम्मिलित होने के लिए खिलाड़ियों को तीरंदाजी उपकरण, मूलनिवासी प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचना होगा।

- पुलिस लाइन में समर कैंप चल रहा है। जहां पुलिस कर्मियों के परिजनों को संगीत, स्क्रेच, केलियोग्राफ़ी सहित अन्य विधाओं में पारंगत किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में सभी वर्ग के लोग सम्मिलित होकर लाभ ले रहे है। इस शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के परिजनों को विभिन्न विधा सिखाने के साथ साथ उनके अंदर संस्कृतिक व साहित्यिक कलाओं का विकास करना है। गर्मी होने के बाद भी बच्चे कलाओं को सिखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे है।

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 24 मई को दोपहर 12.25 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा अल्प प्रवास पर डुमना विमानतल पहुंचेंगे। वे यहां पर पांच मिनट बाद डुमना विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा उमरिया रवाना होंगे। मुख्यमंत्री उमरिया से शाम 4.15 बजे हेलीकाप्टर से वापस डुमना आएंगे और यहां से शाम 4.20 बजे वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Posted By: Dheeraj Bajpaih

Mp
Mp