कटंगी/जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नगर परिषद प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान में नगर परिषद के कर्मचारियों व इम्पीरियल शिक्षा समिति के सदस्यों ने प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करने का संकल्प लिया। उक्त सभी ने वार्ड नंबर दो निवासी दिनेश साहू के पुत्र दुर्गेश साहू के लग्नोउत्सव समारोह में इस अभियान की शुरुआत कराई।

कहा कि मांगलिक अवसरों पर सिंगल यू प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करके इनके स्थान पर प्राकृतिक सामग्री से बनाए गए दोना, पत्तल एवं कुल्हड़ के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। इस समारोह में दोना, पत्तल, कुल्हड़ का उपयोग किया गया।

----------------

महाराजपुर में जनआक्रोश पदयात्रा निकाली

जबलपुर/पनागर (नप्र)। पनागर विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 15 (सुहागी) में मूलभूत समस्याओं और भ्रष्टाचार को लेकर जनआक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला ग्रामीण के प्रभारी सुनील जैन, मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सम्मति सैनी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संगीता सिंह कांग्रेस उपस्थित रहीं।

कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि सुहागी जोन में जुड़े नए वार्ड बिलपुरा, मड़ई, रिछाईं, सुहागी, महाराजपुर, अमखेरा, करमेता, रैंगवा, कठोंदा, ओरिया, में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इन वार्डों में बसे लोग समस्याओं व भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इस देखकर जोन प्रभारी को पुलिस बल बुलाना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर डिप्टी कमिश्नर अंजू सिंह को ज्ञापन दिया। डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन में आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सोनी, मनीष पटेल, विमल जैन, रोहित सैनी, दिनेश सोनी, महेश चौहान, विवेक पटेल, मधुपाल सेंगर, रामकुमार यादव, राजेश चौधरी, विशन सिंह, सतीश विश्वकर्मा, अतुल विश्वकर्मा, मोती गोंटियां, सोनू समुद्रे, हुकुम चंद जैन, कमलेश वैष्णव, संजय यादव, एड. जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Posted By: Ravindra Suhane

Mp
Mp