Jabalpur News : जबलपुर (नई दुनिया प्रतिनिधि)। पैरा ओलंपिक, डेफ ओलंपिक में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है। 2016 में ओलंपिक में केवल दो मैडल मिले थे और 2022 में सात मैडल मिले हैं। अगले साल हम खेलकूद की सुविधाओं में बढ़ोतरी करवाएंगे। मैं देश के कई खेलकूद कार्यक्रम में गया लेकिन इतने पारंपरिक खेल मैंने आज जबलपुर में देखे। यह बातें रानीताल स्टेडियम में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव के समापन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं। साथ सांसद राकेश सिंह भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। सांसद खेल महोत्सव में 28 हज़ार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज खेलो इंडिया का बजट दो हज़ार करोड़ से ज़्यादा का है। हम एक हज़ार खेलो इंडिया के सेंटर इस साल बनाकर पूरा कर देंगे। हर सेंटर को चलाने पूर्व खिलाड़ी को पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। खेलो इंडिया गेम का आयोजन इस साल मध्यप्रदेश को मिला है। मोदी सरकार ने खेलो इंडिया को बढ़ाने का अभूतपूर्व काम किया है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री आकाशवाणी में पहुंचे जहां उन्होंने विभागों का निरीक्षण कर बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने हर कक्ष के मुआयना किया और खराब गाड़ियां कबाड़ और साफ सफाई नहीं होने पर सवाल जवाब किए। उन्होंने पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सांसद खेल महोत्सव में छात्रों के बीच मारपीट
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आने के कुछ देर पहले ही छात्रों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने समझाकर विवाद शांत करा दिया।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close