Jabalpur News : जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव आज कराए जा रहे हैं। इन चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकाेंणीय मुकाबला है। जबकि सचिव पद के लिए कुल दो प्रत्याशी मैदान में है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोपहर एक बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरु होगी। देर शाम तक ही परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

बता दें कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया 21 मई से शुरू हुई। इस चुनाव प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिला बार एसोसिएशन के सचिव राजेश तिवारी को बनाया गया है। शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार कम रही, लेकिन बाद में तेज हो गई। कुल 60 मतदाताओं में से 43 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। मतदान शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद शाम पांच बजे से सात बजे तक मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

ये हैं चुनाव मैदान में

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अजय यादव, विवेक नायक, विनोद तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए अनीता विश्वकर्मा, दिलीप नामदेव, लखन सिंह जाट, प्रवेश खेड़ा, सचिव पद के लिए संतोष अय्यर और यशवंत दुबे, सह सचिव के लिए अनुशंकर सोनकर, गुरुसेन केशरी, नरेश कुमार कोष्टा चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह से कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक शर्मा, विशाल सिंह ठाकुर, राधेश्याम तिवारी और कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजीत सेन, दिनेश वर्मा, निर्मला दुबे, राजेश ठाकुर, रहीस खान, श्याम सुंदर अग्रवाल और शेख अजीम चुनाव मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में चार पदों के लिए मतदान हो रहा है।

Posted By: Dheeraj Bajpaih

Mp
Mp