जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। श्रमिकों के अधिकारी और शिकायतों के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब श्रमिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कई काम आनलाइन शुरू कर दिए गए हैं। इसको लेकर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दो नए आनलाइन पोर्टल शुरू किए गए हैं। इसमें श्रम सुविधा और समाधान पोर्टल के जरिए श्रम मंत्रालय अपनी सेवाओं को बेहतर कर रहा है। इसकी जानकारी देने के लिए जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित उप मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जबलपुर के 100 से ज्यादा श्रमिक संगठनों एवं नियोजकों के भाग लिया।
कार्यशाला में श्रम सुविधा पोर्टल एवं समाधान पोर्टल पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञ के तौर पर अभिजीत कुमार, उप मुख्य श्रमायुक्त (केन्द्रीय) ने इस पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रम सुविधा पोर्टल के माध्यम से आनलाइन लेबर लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले से उपलब्ध थी, लेकिन समाधान पोर्टल के माध्यम से अब न केवल औद्योगिक विवाद एवं रोजगार संबंधी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। इतना ही नहीं न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, मजदूरी भुगतान अधिनियम एवं ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम के अंतर्गत दावा पत्र भी आनलाइन दर्ज कराया जा सकता है।
Posted By: Mukesh Vishwakarma
- Font Size
- Close