जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पूर्व बिशप पीसी सिंह जब चर्च आफ नार्थ इंडिया का प्रभारी था। उस वक्त उसका प्रभाव अधिक था। जो भी उसके खिलाफ जाता उसे वह पद से ही हटा देता था। दो से तीन बिशप उसके विरोध का शिकार हुए। जानकारी यह भी सामने आई है कि चर्च आफ नार्थ इंडिया की दिल्ली में सात से नौ दिसम्बर तक आयोजित होने वाली बैठक में पीसी सिंह का शिकार हुए एक बिशप प्रबल दत्त को फिर से सीएनआई में वापस लिया जा है। प्रबल दत्त ने पूर्व बिशप पीसी सिंह की मनमानियों के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसके चलते बर्खास्त बिशप पीसी सिंह ने उनसे पद छीन लिया था।
जानकारी के अनुसार प्रबल दत्त को दुर्गापुर डायोसिस का बिशप बनाया जा सकता है, वहीं दुर्गापुर डायोसिस के बिशप समीर खिमला को जबलपुर डायोसिस स्थानांतरित किया जा सकता है। इधर ईओडब्ल्यू ने बर्खास्त बिशप पीसी सिंह के खिलाफ चालान तैयार कर लिया है। सोमवार को यह चालान कोर्ट में पेश किया जा सकता है। जिसके बाद टीम जेल में बंद पीयूष पाल सिंह समेत सुरेश जैकब और नोरा सिंह समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी।
सेवाभारती महाकोशल ने किया प्रभातफेरी का सम्मान
जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि।सेवा भारती महाकोशल की रविवार को माढ़ोताल सेवा बस्ती में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान प्रभात फेरी में शामिल सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कृषि भाग के भाग संघ चालक अनिल गुप्ता मौजूद रहे। सेवाभारती महाकोशल की ओर से सचिव अनिल शर्मा, सह सचिव बृजभूषण दुबे, सामाजिक आयाम के प्रमुख अतीत तिवारी, कोषाध्यक्ष अनुराग सोनी, संगठन मंत्री महेश राजेश जैन, यशबेन्द्र ठगेले, सचिन अग्रवाल, चंद्रभान कोष्ठा तथा प्रभातफेरी के सदस्य गणेश पटेल, प्रकाश तथा सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनिल गुप्ता ने सामाजिक समरसता की आवश्यकता पर बल देते हुए अन्य बस्तियों में भी प्रभातफेरी प्रारंभ करने की बात कही। सचिव अनिल शर्मा ने सेवाभारती महाकोशल के कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत की संचालन अतीत तिवारी तथा आभार ब्रजभूषण ने किया।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close