जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र 2022 जारी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें शुरुआत में नर्मदा स्वच्छता के लिए पूरी ताकत लगाने का दावा किया। नालों को रोकने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का वादा किया। जनता के लिए जोन स्तर पर महापौर जनसुनवाई केंद्र शुरू करने की घोषणा की गई। इसमें करीब 15 बिंदुओं पर जबलपुर के विकास की तस्वीर पेश की गई है।
गत दिवस देर रात जबलपुर से जाते वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है, इसे आधार मानकर ही विकास के काम पूरे करती है। हम जबलपुर को विकसित करने के लिए विकास संकल्प पत्र जारी कर रहे है और इस संकल्प पत्र का प्रत्येक वचन पूरा करने के लिये हम प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर सांसद राकेश सिंह, महापौर प्रत्याशी डा. जितेंद्र जामदार, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर , विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, राममूर्ति मिश्रा, अभिलाष पांडे मौजूद रहे।
ये है संकल्प पत्र में-
- नर्मछा स्वच्छ- भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार में 550 केएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और रिसाइकलिंग प्लांट बने। 100 केएलडी का और प्लांट बन रहा है। हर छोटे बड़े नाले को नर्मदा में जाने से रोका जाएगा।
- निर्माण- हर विधानसभा में माडल रोड, गुणवत्तायुक्त सड़क,नाली निर्माण, जल प्लावन से निपटने नालों का चौड़ीकरण। सीवर लाइन का कार्य पूरा करना।
- पेयजल- शहर की जरुरत के हिसाब से 25 पानी की टंकी का निर्माण और 2024 तक प्रत्येक घर में शुद्व पेयजल नल से पहुंचाना।
-यातायात- मल्ट्रीलेबल पार्किंग बढ़ाना। हर चौराहे में बाया मोड प्रभावी बनाना। आटो रिक्शा चयन स्थल बनाना।
-ई-गर्वनेंस- निगम में लोक सेवा केंद्र बनाकर सिंगल विंडो बनाना ताकि कार्य सुलभता से हो। विभागों की आनलाइन मानीटरिंग व्यवस्था। हर कार्य की रियल टाइम जानकारी एसएमएस पर।
-स्वच्छता और पर्यावरण- बस्ती में शौचालय निर्माण,तालाबों का गहरीकरण और चारों तरफ पौधारोपण। वाटर हार्वेस्टिग प्रणाली को प्रभावी बनाना।
-खेलकूद परिसर- स्मार्ट सिटी के चार खेल मैदानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
-पथ-विक्रेता- सब्जी फल पथ विक्रेताओं के लिए चयन स्थल। हाथ ठेला,पान ठेला, छोटे व्यापारियों और रिक्शा चालकों को ऋण सुविधा देना।
-स्ट्रीट फूड एवेन्यू- मढ़ाताल, भवंरताल,देवताल और सूपाताल जैसे पर्यटन स्थलों के पास स्ट्रीट फूड एवेन्यू बनाकर रोजगार का सृजन करना।
- पर्यटन स्थल- पर्यटन स्थलों का सौदर्यीकरण। इको टूरिज्म पयर्टन स्थलों का विकास।
-औद्योगिक- अाईटी पार्क में सुविधाओं का विस्तार में तेजी। नमकीन,गारमेंट,मिष्ठान क्लस्टर के लिए प्रयास और सुविधाएं दी जाएगी।
-स्कूल- नगर निगम के स्कूलों को उन्ननयन। कम्प्यूटर कक्षाएं एवं आनलाइन शिक्षा। स्मार्ट क्लासेस का संचालन।
-सीनियर सिटीजन के लिए सुविधा- जिम की सुविधा। पाथवे,काल सेंटर और मनोरंजन की सुविधाएं।
Posted By:
- Font Size
- Close