जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के पर्व पर भाजपा संसदीय क्षेत्र जबलपुर के तत्वावधान में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सांसद राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में पतंग उत्सव का आयोजन राइट टाउन स्टेडियम में किया गया।
पतंग उत्सव में विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नंदनी मरावी, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक शरद जैन, पूर्व महापौर प्रभात साहू, मनोरमा पटेल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के साथ पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया के साथियों ने भी पतंग उड़ाने का आंनद लिया। इसके पूर्व सभी अतिथियों द्वारा भगवान सूर्यदेव का अर्ध देकर पूजन अर्चन किया गया और तिल के लड्डू व गजक का वितरण किया गया।
श्री सिंह ने कहा आज के पुनीत इस अवसर पर हम कामना करते है कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छुए और कोविड महामारी से पूर्ण रूप से देश और दुनिया मुक्त हो।
इस अवसर पर डॉ जितेंद्र जामदार, डॉ. पवन स्थापक, राममूर्ति मिश्रा, महाकोशल चेम्बर के रवि गुप्ता, मप्र ओलम्पिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, क्रीड़ा भारती से भीष्म सिंह राजपूत, आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक, जिला अधिवक्ता संघ के एड राजेश तिवारी, रजनीश यादव, कैलाश साहू, राजेश मिश्रा, जय सचदेवा, हर्षित सिंघई, रंजीत पटेल, लालू यादव, बाबा श्रीवास्तव, कुंडल राव, डिम्पी विश्वकर्मा, योगेश बिलोहा, टिकेंद्र यादव, अभिषेक तिवारी, अतुल जैन, राहुल दुबे, योगेश लोखंडे, रूपा राव, प्रमोद चोहटेल, संजय यादव, कमलेश अग्रवाल श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।
Posted By: Ravindra Suhane