झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जल से जीवन है। जल से ही सारी संसार सुखी है। यदि जल न हो तो कल संभव नहीं। हमें इसके प्रति जागृत रहना है। सबको भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पानी की एक-एक बूंद अमूल्य है। इसका संरक्षण और संवर्द्धन करना हम सबका दायित्व है।
यह बात कैप्टन डॉ. गोपाल भूरिया ने यहां व्याख्यान में कही। वे शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ की एनसीसी इकाई द्वारा आयोजित जल संवर्धन जागरूकता कार्यक्रम में कही। 21, मप्र प्रदेश बटालियन एनसीसी रतलाम के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एचपीएच अहलावत, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एनजेएस सिधु तथा संस्था प्रमुख व प्राचार्य डॉ. एचएल अनिजवाल के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंडर ऑफिसर पौलुष बारिया तथा जयदीपसिंह जाटव ने भी पानी के बचाव नारे के साथ कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में सतत जनजागरूता कार्यक्रम होने चाहिए। साथ ही कैडेट्स द्वारा पोस्टर का निर्माण कर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. गोपाल भूरिया ने किया। आभार सीनियर अंडर ऑफिसर भरतचंद शर्मा ने माना।
नौगांवा प्रज्ञापीठ का स्थापना दिवस मनाया
थांदला रोड। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नौगावां के प्रज्ञापीठ का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें सुबह पंच कुंडीय यज्ञ द्वारा कई साधकों ने गायत्री महामंत्र के साथ आहुति दी। साथ ही शांतिकुंज के मार्गदर्शन में स्वर्ण जयंती वर्ष हेतु भी आगामी कार्यक्रम के लिए निर्देश पर अंतरसिंह रावत, एमएल बसोड़ ने यज्ञ के माध्यम से घर-घर यज्ञ कर संस्कार कराने की बात कही। यज्ञ से ही मानव समाज की विशिष्ट समस्याओं का समाधान हो सकता है। जीवन में यज्ञ नहीं तो कुछ नहीं। आज समस्त अनेक संस्थाओं से ग्रसित है। उसका एक ही समाधान है यज्ञ। इस अवसर पर प्रज्ञा संस्थान के साधक गोपाल जोखला, रामसिंह खपेड़, सचिव रमेश खपेड़, मोहन, जयसिंह परमार, खिमा वालिया, रमेश चौहान आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। संचालन अंतरसिंह रावत ने किया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे