Jhabua News : झाबुआ,थांदला। बुधवार देर शाम थांदला के समीप ग्राम बोरवां में सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें 3 लोगों की मौके मृत्यु हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यहां बाइक को भारी वाहन ने टक्‍कर मार दी।

थांदला थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में छोटी धामनी निवासी मिबुल पिता रमेश, मनोज पिता खीमा निवासी मदरानी, गुलाब पिता मनोज निवासी मदरानी की मृत्यु हो गई है।

इस हादसे में भूरी पति मनोज निवासी मदरानी और 3 वर्षीय बालक आनंद पिता मनोज निवासी मदरानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर रोहित मुजाल्दे ने उनका प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में झाबुआ जिला चिकित्सालय रेफर किया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त 5 लोग बाइक से थांदला की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से किसी भारी वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी है। थांदला पुलिस मोटरसाइकिल सवारों को रौंदने वाले भारी वाहन की तलाश कर रही है।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close