झाबुआ, नईदुनिया प्रतिनिधि। सर्किट हाउस के परिसर में शनिवार को चमगाद.ड मृत पाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृत पक्षियों का निरीक्षण किया। मौके पर 18 मृत चमगाद.ड पाए गए। इनकी मौत तीन-चार पहले हो सकती है, क्योंकि कुछ चमगाद.ड स.डे हुए पाए गए। पशुपालन विभाग के उपसंचालक विल्सन डाबर ने बताया कि 18 में से दो मृत चमगाद.डों को परीक्षण हेतु राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। प्राथमिक तौर पर मृत्यु का कारण अत्यधिक गर्मी के ब.ढने से डिहाइड्रेशन एवं हीट स्ट्रोक की संभावना है। भोपाल से रिपोर्ट आने पर मृत्यु की पुष्टि की जाएगी। सर्किट हाउस में लगभग 40-50 पे.डों पर दिनभर चमगाद.ड रहते हैं ।
युवाओं को जोड़ने भाजयुमो चलाएगा अभियान
देवझिरी मंडल की बैठक में लिया निर्णय
झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय जनता युवा मोर्चा देवझिरी मंडल की बैठक शुक्रवार को हनुमान मंदिर पर पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ संपन्ना हुई। बैठक प्रभारी भाजयुमो के जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया रहे।
इस अवसर पर संगठन के आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से 15 मई से 15 जून तक कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए युवा जोड़ों अभियान को लेकर विचार-विमर्श हुआ। यह तय किया गया कि इस दौरानमोर्चा द्वारा विधानसभा एवं जिला स्तर पर विभिन्ना प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगा। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। इस अवसर पर भाजपा देवझिरी मंडल अध्यक्ष सुरबानसिंह गुंडिया, युवा मोर्चा देवझिरी मंडल अध्यक्ष महेश चौहान, अमरसिंह भूरिया, दलसिंह चौहान, पंकज डामोर, मदन मेड़ा, देवल, बादल हटिला कमलेश डामोर आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार जिला कार्यालय मंत्री एवं प्रभारी मखोड़िया ने माना।
Posted By: Nai Dunia News Network