झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पुण्य सम्राट आचार्य जयंतसेन सूरिश्वर जी ने वर्ष 2013 के चातुर्मास में मुमुक्षु मयूरी को संयम पथ पर बढ़ने का आशीर्वाद और प्रेरणा दी थी। पुण्य सम्राट का 2016 में देवलोक गमन हो गया था। उनका यह अधूरा कार्य बुधवार को ब.डनगर में पूर्ण हुआ। मुमुक्षु मयूरी सियाल बहन ने गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वर मसा से दीक्षा ग्रहण की । अब वे साध्वी नेमीदर्शनाश्री जी नाम से जानी जाएंगी। इस अवसर पर पूज्य नित्यसेन सूरिश्वर मसा और उनके मुनि मंडल केसाधु-साध्वी और हजारों समाजजन दीक्षा महोत्सव के साक्षी रहे।

महर्षि नारद जयंती उत्सव व विश्व परिवार दिवस मनाया

थांदला (नईदुनिया न्यूज)। भारतीय गोरक्षा जिला संगठन थांदला इकाई द्वारा एमजी रोड स्थित कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा, महर्षि नारद जयंती उत्सव व विश्व परिवार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय मुख्य संचालक एडवोकेट मयूरी धानक, रामायण मंडल के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र छाजेड़, सरपंच नाथूराम डामोर रहे। कार्यक्रम के संयोजक गोरक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष राजू धानक रहे।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रचार प्रमुख मोहन यादव, अजजा मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष कमल मे.डा ने भगवान गौतम बुद्ध और महर्षि नारद के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। संचालक मयूरी धानक ने भगवान गौतम बुद्ध और महर्षि नारद के बताए मार्ग पर चलने को कहा। कमल मे.डा व राजू धानक ने विश्व परिवार दिवस पर कहा कि परिवार टूटे नहीं, परिवार में एकता रहे। इस अवसर पर राधू भूरिया,कैलाश मे.डा, सुरेश सोलंकी, पंडित प्रकाश जोशी, वीरसिंह मुनिया, कमल परमार, राधेश्याम रावल, लव सोलंकी आदि कार्यकर्ता और समाजजन शामिल। कार्यक्रम संचालन राधेश्याम रावल ने किया। आभार सुरेश सोलंकी ने माना।

Posted By: Nai Dunia News Network

    Mp
    Mp