कटनी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पहले ही हड़ताल से परेशान उपभोक्ताओं को अब राशन सर्वर डॉउन के कारण नहीं मिल पा रहा है। शहर के राम मनोहर लोहिया वार्ड, माधवनगर स्थित राशन, बरगवां स्थित राशन दुकान में राशन न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। जानकारी के अनुसार यह स्थिति करीब-करीब पूरे जिले में है।
उपभोक्ता राम कुमार ने बताया कि वह ऑटो करके मिशन चौक से राशन लेने आया था लेकिन राशन न मिलने वह परेशान होता रहा। इसी प्रकार एक अन्य उपभोक्ता दीया बाई पटेल ने बताया कि राशन न मिलने से उसे बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इससे पहले गरीबों के राशन पर हड़ताल की मार पड़ गई है। इससे आम गरीबों को राशन नहीं मिल पाया। इससे जिले की राशन दुकानों में राशन नहीं मिल पाया। इस हड़ताल के 23 सौ मीट्रिक टन गेहूं और 15 सौ मीट्रिक टन चावल नहीं बंट पाया। इससे 2 लाख परिवारों के 8 लाख से अधिक सदस्य प्रभावित हुए थे।
जिले में 473 राशन दुकान
जिले में 473 दुकानों पर हैं। ये राशन दुकानें 54 सोसायटीयों के अधीन संचालित हैं। इनमें से 77 दुकानें उपभोक्ता भंडार के अधीन है।
दो लाख परिवारों के आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित
गरीबों के राशन वितरण रुका होने से दो लाख परिवार परिवार प्रभावित हो गए थे। इन परिवारों में करीब सदस्य 8 लाख 73 हजार सदस्य हैं। इनमें एक व्यक्ति को 5 किलो खाद्यान्न , तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल और एक किलो नमक दिया जाता है। इस तरह कुल 23 सौ मीट्रिक टन गेहूं, करीब 15 सौ मीट्रिक टन चावल, 70-80 क्विंटल शक्कर आम लोगों को नहीं मिल पा रही है। शक्कर पीले कार्ड धारी प्रति परिवार को एक किलो दी जाती है। अब सर्वर डॉउन होने के कारण परेशानी हो रही है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे