खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। एआइएमआइएम प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। घटना खानशाहवली वार्ड के गली नंबर सात की है। प्रचार के दौरान 500 रुपये नहीं देने पर एक युवक ने प्रत्याशी और कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। साथ ही एक कार्यकर्ता के हाथ पर चाकू भी मारा। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर देख जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव में खानशाहवाली वार्ड से पार्षद पद के लिए एआइएमआइएम से हारुण खत्री प्रत्याशी हैं। रविवार को हारुण अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में जनसंपर्क कर रहा थे। सुबह करीब 11 बजे कार्यकर्ता जनसंपर्क करते हुए गली नंबर सात में पहुंचे। यहां एक युवक ने उन्हें रोक लिया। प्रत्याशी हारुन खत्री के अनुसार युवक ने कहा कि 500 रुपये दो वह भी उनका प्रचार करेगा। जब उसे कहा कि रुपये नहीं देते हैं। बिना रुपयों के प्रचार करना है तो आ जाओ। यह सुनकर युवक तैश में आ गया। उसने कहा कि गली में प्रचार करना है तो उसे 500 रुपये देना होंगे।
इसके बाद वह ढोलक बजा रहे युवक के पास गया और उसे ढोलक बजाने से रोकते हुए थप्पड़ मार दिया। इस दौरान उसे समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान उसने एक कार्यकर्ता को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने के दौरान उसने कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। एक कार्यकर्ता के हाथ पर चाकू लगा है। घायल कार्यकर्ता को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार किया गया। इधर मोघट थाने में एआइएमआइएम प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले युवक की शिकायत लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने मोघट टीआइ ईश्वर सिंह चौहान को उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी। उन्होंने मारपीट कर चाकू मारने वाले युवक पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
खंडवा में प्रचार के लिए 500 रुपये नही देने पर एमआइएम प्रत्याशी पर हमला https://t.co/rx5veINkP9#Khandwa #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshElection pic.twitter.com/cxulduXmMx
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 26, 2022
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close
- # Khandwa Nagar Nigam
- # Attack on MIM Candidate
- # MP Nikay Chunav 2022
- # MP Local Body Election 2022
- # MP Nagariya Nikay Election 2022
- # Madhya Pradesh Local Body Election 2022
- # Khandwa News
- # खंडवा समाचार
- # मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव 2022
- # एमपी नगर निगम चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश में पार्षद चुनाव