Khandwa Political News: खालवा (नईदुनिया न्यूज)। खालवा तहसील के ग्राम गारबेड़ी, मौजवाड़ी ,उदियापुर क्षेत्र में 32 साल से आज तक भाजपा को जीत नहीं मिली है। यहां के लोगों की क्या नाराजगी है, हम नहीं जानते। हमने कभी भेदभाव नहीं किया। हमारी सरकार हमेशा ही क्षेत्र व गरीब के विकास के लिए कार्य किया है। अब तो क्षेत्र के लोग विचार करें। अब सही गलत का फैसला आपके हाथ में है।
यह बात गुरुवार वनमंत्री विजय शाह ने ग्राम गारबेड़ी में 16 करोड़ की लागत से बनने वाले सांवलीखेडा. लंगोटी मार्ग 15 किमी का भूमि पूजन कार्यक्रम के दाैरान क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कही। मंत्री शाह द्वारा इसी अवसर पर ग्राम में जलमिशन योजना के तहत 83 लाख रुपये की नलजल योजना का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगो को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा कि हमारे मंत्री विजय शाह बड़े उदार हृदय के है। इस गांव के लिए विकास में बाधक गारबेड़ी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्मित करवाया। अब आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए 16 करोड़ की लागत की सड़क स्वीकृत कराकर आज से काम भी शुरू करा दिया है। अपनी सोच को बदले व भाजपा का साथ दे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र भाटी, तुलसीराम वर्मा, संतोष सिटोके, सीटू डोडे, सरपंच रामा बुकला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी व निर्माण कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे।
जनपद सदस्य भाजपा में शामिलः ग्राम गारबेड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य रामाधार मार्को व पूर्व सरपंच रामकिशन पाटिल अपने 20 साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए है। कार्यक्रम के वनमंत्री शाह ने भाजपा में आने वाले कार्यकर्ताओं का पुष्पहार व भगवा गमछा पहना का स्वागत किया।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close