Khandwa By MP Election Voting: खंडवा। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में हो रहे 19 वें चुनाव में मतदान को लेकर उत्साह नदारद है पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में मतदान की रफ्तार बेहद धीमी है। वर्ष 2019 में पहले 2 घंटे में 15 फीसद जागरूकता का परिचय दिया था वहीं इस उपचुनाव में पहले 2 घंटे में 10 फीसद के लगभग ही मतदान दर्ज हुआ है। वही अंचलों में भी मतदान को लेकर उत्साह से ज्यादा नाराजगी व हताश नजर आ रही है। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण अपनी नाराजगी मतदान का बहिष्कार कर जता रहे हैं। विधानसभा के ग्राम अर्दला में ग्रामीण आवास, पेयजल और सड़क की समस्या से परेशान हैं इसके चलते उन्होंने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। उन्हें समझाई देने के लिए जनपद सीईओ स्वर्ण लता काजले सहित अधिकारी गांव में डटे रहे।
वैसे खंडवा लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद से अब तक के परिदृश्य पर नजर डालें तो प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रचार तक में कोई विशेष जद्दोजहद या उत्साह नहीं दिखा। चुनावी सभाओं में स्थानीय समस्याएं और विकास के मुद्दे नदारद रहे भाजपा और कांग्रेस के आला नेता एक दूसरे पर कटाक्ष और जुबानी जंग तक ही सीमित रहे। ऐसे में मतदाता को जोड़ने में या उत्साह जगाने में चुनावी प्रचार कारगर साबित नहीं हुआ। जानकारों का मानना है कि मतदान की प्रारंभिक धीमी गति भी इसकी एक वजह है।
वहीं प्रशासन भी मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह नहीं जगा सका। करीब एक माह के चुनावी दौर में मतदान जागरूकता के लिए कोई विशेष कार्यक्रम भी नहीं हुआ। खंडवा लोकसभा के इतिहास में यह उन्नीसवां चुनाव है, एक उपचुनाव सहित यहां 18 आम चुनाव हो चुके है। यहां से छह बार सांसद रह चुके भाजपा के कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान की कोरोना से हुई असामयिक मृत्यु की वजह से यह उप चुनाव हो रहे है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और देवास जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों के 19 लाख 59 हज़ार 436 मतदाता अपने वोट के माध्यम से आज क्षेत्र के सांसद की किस्मत ईवीएम में कैद कर रहे हैं।
मतदाताओं का सुबह 9 बजे तक रुझान
विधानसभा - वर्ष 2019 - वर्ष 2021
खंडवा - 14.22 - 8.54
मान्धाता - 16.23 - 11.33
पंधाना - 15.63 - 13.92
बुरहानपुर - 11.36 - 8.33
नेपानगर - 13.11 - 10.85
भीकनगांव - 14.18 - 13.25
बड़वाह - 14.34 - 10.75
बागली -15.18 -15.00
Posted By: Prashant Pandey
- # Khandwa By MP Election Voting Updates
- # Khandwa By Election 2021
- # Khandwa Loksabha By Poll
- # Khandwa Upchunav
- # Khandwa Matdan
- # MP By Election 2021
- # Madhya Pradesh ByElections
- # By Poll in MP
- # Madhya Pradesh By Election
- # MP Loksabha By Election
- # Khandwa News
- # खंडवा लोकसभा उपचुनाव 2021
- # खंडवा में मतदान
- # खंडवा चुनाव वोटिंग
- # खंडवा समाचार
- # मध्य प्रदेश में उपचुनाव
- # मध्य प्रदेश उपचुनाव में मतदान
- # मध्य प्रदेश चुनाव समाचार
- # एमपी में उपचुनाव