खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हेलमेट नहीं लगाने से हर माह करीब 12 लोगों की मौत हो रही है। इसके बाद भी लोग हेलमेट को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। जिले में इस साल 152 लोगों की मौत हेलमेट नहीं पहनने से हुई है। इसमें बाइक सवार और उसके साथ पीछे बैठा हुआ व्यक्ति भी शामिल है। करीब 464 लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। इनमें से अधिकांश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बाद भी लोग हेलमेट का उपयोग वाहन चलाते समय नहीं कर रहे हैं।
दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य तो है लेकिन इसका पालन अधिकांश वाहन चालक नहीं कर रहे हैं। बाइक और स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं लगाना घातक साबित हो रहा है। इसके बावजूद भी लोगों में जागरूकता की कमी बनी हुई है। इधर पुलिस द्वारा हर साल हेलमेट का उपयोग नहीं करने पर वाहन चालकों के चालान बनाए जाते हैं। लाखों रुपये हर साल हेलमेट के चालान बनाकर भी पुलिस ने अच्छी खासी राशि हेलमेट नहीं लगाने पर वाहन चालकों से वसूल की है लेकिन इधर जागरूकता की बात की जाए तो पुलिस लोगों को हेलमेट पहनने के लिए पूरी तरह से जागरूक नहीं कर पा रही है। सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत पुलिस ने हेलमेट रैली से की लेकिन यह संदेश केवल रैली तक ही सीमित होकर रह गया है। रैली के दूसरे दिन भी शहर में बिना हेलमेट बाइक और स्कूटी चलाने वालों की संख्या अधिक रही। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की स्थिति बनी हुई है।
हर माह लगभग 38 लोग हो रहे घायल
दो पहिया वाहनों से दुर्घटनाओं का सिलसिला बना हुआ है। यातायात पुलिस द्वारा जिले में हुई दुर्घटनाओं के लेकर तैयार किए गए आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2020 में हर माह 38 दो पहिया वाहन चालक और उनके साथ सवार लोग घायल हुए हैं। इस तरह से साल भर में 464 लोगों को चोट आई है। इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जो फिलहाल अस्पताल में उपचार करा रहे हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो अब ठीक से चल नहीं पाते हैं या पूरी तरह से बैड पर हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी लोग हेलमेट के उपयोग को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।
वर्सन--
- दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें इसके लिए समय-समय पर उन्हें जागरूक किया जाता है। इसके लिए कैंप भी लगाए जाते हैं। वहीं हेलमेट नहीं लगाने वालों के चालान भी बनाए जाते है। इसके बाद भी लोगों में जागरूकता की कमी है। उन्हें हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -संतोष कोल, ट्रैफिक डीएसपी
बॉक्स
माह, मौत, घायल
जनवरी-11-35
फरवरी-19-60
मार्च-11-33
अप्रैल-3-10
मई-10-31
जून-8-49
जुलाई-13-40
अगस्त-19-55
सितंबर-18-29
अक्टूबर-13-47
नंवबर-19-46
दिसंबर-8-29
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे