Khandwa News: खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खंडवा जिला अस्पताल के पास बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। पत्नी ने पति को चप्पल से पीटा तो पति ने उसे थप्पड़ और लात मारी। करीब 10 से 15 मिनट तक दोनों के बीच तकरार होती रही। इस घटना की जानकारी मिलने पर मोघट थाने से एसआइ भीमसिंह मंडलोई एक पुलिसकर्मी के साथ घटनास्थल पहुंचे। वे पति को पकड़कर बाइक पर बैठाने लगे। इतने में वहां खड़ी पत्नी को पति ने एक थप्पड़ लगा दिया। इसे बाद पत्नी ने अपनी चप्पल से पति की धुनाई कर दी। एसआइ मंडलोई उसे बचाकर बाइक पर बैठाने में लगे रहे।

पत्नी बोली, ये मुझ पर शंका करते हैं

इस बीच पत्नी ने जमकर उसे पीट दिया। एसआइ मंडलोई ने बताया कि पति ड्राइवर है। उसे शराब की लत है। पत्नी भी काम करती है। पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता है। उसका कहना है कि पत्नी किसी ओर के साथ घूमती है। इसी बात पर से दोनों के बीच विवाद हुआ था। थाने में दोनों ने कोई शिकायत नहीं की। इसके चलते केस दर्ज नहीं किया गया।

चलते आटो से कूदी बालिका

खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। चलते आटो से बालिका के कूदने का मामला सामने आया है। बालिका घर आने के लिए आटो में बैठी थी लेकिन आटो चालक उसे घर छोड़ने की बजाय कहीं ओर ले जा रहा था। यह देख वह आटो से कूद गई। हालांकि इस मामले में आटो चालक ने थाने में बालिका व स्वजन से माफी मांग ली। रामनगर क्षेत्र में रहने वाली बालिका के साथ यह घटना हुई है। दोपहर में बालिका आटो में घर आने के लिए बैठी थी। आटो चालक पहले तो घर के रास्ते पर आटो चलाता रहा लेकिन अचानक उसने आटो की गति बढ़ा दी और घर की ओर आटो ले जाने की बजाय दूसरी गली में डाल दिया। यह देख बालिका डर गई और चलते आटो से कूद गई। उसने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए पुकारा। लोगों ने आटो रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद लोग उसे कोतवाली थाने ले आए। यहां बालिका स्वजन के साथ पहुंची। कुछ देर तक घटना को लेकर गहमागहमी रही।

Posted By: Prashant Pandey

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close