Khandwa News: खंडवा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हनुवंतिया जल महोत्सव में बुधवार का दिन काला दिवस साबित हुआ। पैरा ग्लाइडिंग करते समय दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। करीब 150 फीट की ऊंचाई से अचानक युवक नीचे गिर गए। मरने वालों में एक कंपनी का कर्मचारी है तो दूूसरा पैरा ग्लाइडिंग करने वाली कंपनी के ठेकेदार का भाई है। बताया जाता है कि मशीन के अचानक टूट जाने से यह हादसा हुआ है। कलेक्टर ने दुर्घटना के संबंध में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए।
Khandwa News: हनुवंतिया जल महोत्सव में पैराग्लाइडर जमीन पर गिरा, दो की मौत#hanuvantia #khandwa #mpnews #paraglidinghttps://t.co/WggudjusSW pic.twitter.com/InilxXfRc9
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 20, 2021
बुधवार को शाम करीब 5:30 बजे हनुवंतिया में बालंचद पुत्र रामप्रताप दांगी (32) निवासी भगौरा जिला राजगढ़ और गजपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह (28) निवासी बूढा मांगलियान जिला पाली, राजस्थान पैरा ग्लाडिंग कर रहे थे। वे दोनों 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर थे। इस बीच अचानक वे किसी घायल पक्षी की तरह पैरा ग्लाइड मशीन के साथ नीचे आ गए।
चीीख पुकार करते हुए वे मदद के लिए दोनों पुकार लगा रहे थे। दोनों की हनुुवंतिया पर मौजूद पर्यटक व कंपनी के कर्मचारियों ने दोनों की आवाज सुुनी लेकिन जब तक वे उन तक पहुंच पाते वे एक मशीन सहित एक खेत में जाकर गिर गए। अचानक हुए इस हादसे से हनुवंतिया में भगदड़ मच गई।
जिसने भी यह दृश्य देखा उसकी रूह कांप गई। लोगों की मदद से दोनों को घायल हालत में मूंदी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां लाने के कुछ देर बाद ही दोनों की मौत हो गई। एसआई भीम सिंह मंडलोइ ने बताया कि पैरा ग्लाइडिंग का ठेका सन ड्रजर्स कंपनी ले रखा है। इसका ठेकेदार श्रवण सोलंकी है। हादसे में बालचंद और गजपाल सिंह की मौत हुई है। बालचंद सन ड्रेजर्स कंपनी में कर्मचारी है। मृतक गजपाल सिंह कंपनी के ठेकेदार श्रवण सिंह की बुआ का लड़का है।
दुर्घटना के संबंध में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
हनुवंतिया जल महोत्सव में पैरा ग्लाइडिंग के दौरान हुई दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर अनय द्विवेदी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए है। अपर कलेक्टर नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि एसडीएम पुनासा इस मामले की विस्तृत जांच करेंगे कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना से संबंधित कोई तथ्य, साक्ष्य, जानकारी, फोटो या वीडियो किसी व्यक्ति के पास उपलब्ध हो तो वो उसे एसडीएम पुनासा को तत्काल उपलब्ध करा सकते है, ताकि घटना की जांच में मदद मिल सके। घटना के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी एसडीएम पुनासा को दी जा सकती है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे