Khandwa Panchyat Election: खंडवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में खालवा और पुनासा विकासखंड में मतदान 1 जुलाई को होंगे। दो विकासखंडों के 519 मतदान केंद्रों के लिए गुरुवार को मतदान दल रवाना हुए। खालवा में शासकीय माडल स्कूल में सुबह सात बजे से मतदान दलों को सामग्री का वितरण शुरू हो गया। वहीं पुनासा में उत्कृष्ट स्कूल परिसर से मतदान सामग्री का वितरण हुआ। खालवा के 282 और पुनासा के 237 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों के साथ ही पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार सुबह सात बजे से इन केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
दोनों ही विकासखंडों में 2 लाख 94 हजार 419 मतदाता सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। खालवा की 86 ग्राम पंचायतों में सरपंच के साथ ही 1454 वार्डों में पंचों के चुनाव होंगे। जबकि पुनासा की 69 ग्राम पंचायतों में सरपंच के अलावा 1207 वार्डों के लिए पंच चुने जाएंगे।
वहीं दोनों ही विकासखंडों में 3-3 जिला पंचायत सदस्य और 25-25 जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए वोटिंग होगी। मतदान दलों को रवाना करने के लिए खालवा विकासखंड मुख्यालय पर 79 बसों का अधिग्रहण किया गया था। जबकि 15 बसें रिजर्व के लिए रखी गई हैं। इधर पुनासा में 41 बसों का अधिग्रहण हुआ है।
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close
- # Khandwa Panchyat Election
- # MP Panchayat Election
- # MP Gram Panchayat Chunav 2022
- # Madhya Pradesh Panchyat Election
- # Madhya Pradesh Panchyat Chunav
- # MP Panchyat Election Latest Update
- # MP Panchyat Chunav Latest Update
- # MP Sarpanch Chunav
- # MP Panch Chunav
- # एमपी पंचायत चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव
- # एमपी ग्राम पंचायत चुनाव
- # मध्य प्रदेश में सरपंच चुनाव
- # मध्य प्रदेश में पंच चुनाव