Road Safety Campaign Khandwa: खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रमुख रूप से यातायात के सात से आठ नियम होते हैं। अगर हम इनका पालन करना सीखें तो दुर्घटना की संभावना नहीं रहती है। शहर में कई युवा या किशोर तेज गति से वाहन चलाते हुए नजर आते हैं। वाहन को अधिक गति से चलाना बेहद ही खतरनाक है। 18 वर्ष से कम उम्र व बगैर लाइसेंस के वाहन न चलाए। साथ ही कभी भी बगैर देखे ओवर टेक न करें। इससे हादसों का खतरा अधिक होता है। यह बात अष्ट विनायक प्रोफेशनल एकेडमी के सचिन गोरे ने विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने बताया अगर नाबालिग हैं तो वाहन न चलाएं। इसके साथ ही स्वजनों को भी हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, अधिक गति से वाहन न चलाने सहित अन्य नियमों की जानकारी अवश्य दें। इस दौरान मधुसूदन पंड्या, मनीषा गौर, श्वेता यादव, चार्मी जैन सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
खंडवा में वन मंत्री विजय शाह ने जागरण - नईदुनिया के सड़क सुरक्षा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि 9 दिसबंर को 11 बजे इस आयोजन में शामिल होकर शपथ लें।#RoadSafety #Khandwa #MadhyaPradesh #Naidunia pic.twitter.com/AKrPgd2kcS
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 8, 2022
- 18 वर्ष का होने पर ही वाहन लाइसेंस लेकर चलाएं।
- वाहन पार्किंग का रखे विशेष ध्यान।
- निर्धारित मार्ग पर ही वाहन चलाए।
- गलत तरीके से या बगैर देखे ओवर टेक न करें।
- नो एंट्री वाली सड़क पर कभी भी वाहन न चलाए।
- सीट बेल्ट, हेलमेट लगाना बेहद जरूरी है।
- सिर्फ जरुरी होने पर ही हार्न बजाएं।
- जिस साइड जा रहे हैं उसी तरफ वाहन चलाए।
- गति पर नियंत्रण रखें व मोड पर गति धीमी रखें।
कबड्डी टीम में चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मान
खंडवा। नीलकंठेतश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कबड्डी टीम के सदस्य व कोच का सम्मान किया गया। प्राचार्य डा. मुकेश जैन के आतिथ्य में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। खिलाड़ियों द्वारा जिला व संभाग स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मान किया गया। विश्वविद्यालय महिला दल में चयनित खिलाडी सलोनी राठौर, शिवानी राठौर व पुरुष वर्ग में चयनित खिलाडी आयुष सिंह एवं इनके प्रशिक्षक दुर्गा वास्कले, संदीप सोलंकी का सम्मान किया गया।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close