खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खंडवा के छैगांवमाखन के पास इंदौर रोड पर दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक ट्राला युवक को कुचलते हुए निकल गया। युवक के साथियों ने उसका पीछा किया लेकिन ड्राइवर ट्राला लेकर फरार हो गया। युवक की पहचान रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले टिकटिक के रूप में हुई है।
मंगलवार को टिकटिक अपने दोस्त रामआसरे निवासी माता चौक के साथ छैगांवमाखन आया था। उनके साथ दूसरी बाइक पर पांच-छह युवक भी थे। यहां शराब दुकान पर सभी ने शराब पी। दोपहर में करीब दो बजे सभी युवक बाइक से खंडवा लौट रहे थे। छैगांवमाखन से कुछ ही दूर पेट्रोल पंप के पास टिकटिक लघुशंका करने के लिए रुका। वह लघुशंका करके वापस लौट रहा था तभी तेज गति से आ रहे ट्राले ने टिकटिक को जोरदार टक्कार मारी। इससे वह सड़क पर गिर गया। ड्राइवर ट्राला रोकने के बजाए युवक को रौंदते हुए भाग गया। इससे टिकटिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर छैगांवमाखन थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने एक आयशर वाहन में शव रख छैगांवमाखन माखन अस्पताल पहुंचाया।
Posted By: Hemraj Yadav
- Font Size
- Close
- # Chaigaon Police Station Khandwa News
- # Trolley crushed the youth Khandwa News
- # Khandwa News
- # Khandwa City News
- # Khandwa Hindi News
- # Khandwa Samachar Hindi
- # Khandwa News Hindi
- # MP News
- # Madhya Pradesh News
- # खंडवा समाचार
- # खंडवा शहर की खबरें
- # खंडवा की खबरें
- # मध्य प्रदेश समाचार
- # छैगांव पुलिस थाना खंडवा समाचार
- # ट्राले ने युवक को कुचला खंडवा समाचार