खरगोन(नईदुनिया प्रतिनिधि)।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी इजाफा हो रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 210 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है।पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़े में तेजी इजाफा हो रहा है। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 210 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 1195 की निगेटिव रिपोर्ट आयी है। जिले में अब 976 मरीज स्थिर है। इनमें 4 मरीज अस्पताल में और 972 मरीज होम आयसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटे में 75 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक कुल 15 हजार 409 मरीज पाजिटिव हुए हैं। जिनमें से 14 हजार 81 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।वहीं जिले में अब कुल 4 लाख 45 हजार 691 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैं। जिसमें से 4 लाख 26 हजार 349 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1578 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए और 2827 की रिपोर्ट आना शेष हैं। जिले में अब तक कुल 352 मरीजों की मौत हुई है।
डरने की रहने सतर्क रहने की है जरुरत
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. दिव्येश वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े जितने तेजी बढ़ रहे है। वहीं इनमें सुधार में भी उतनी ही तेजी हो रहा है। क्योंकि अब तक कोरोना से कोई भी गंभीर पीड़ित नहीं मिला है। कोरोना के लक्ष्ण दिखाई देने पर पीड़ित मेडिकल से दवाईयां लेकर स्वयं इलाज करने की जगह शासकीय अस्पताल में चिकित्सक से उपचार कराए।शासकीय अस्पतालों में उचित व्यवस्था की गई है।डा. वर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन और मास्क हमें इस संक्रमण से बचा सकता है।
25 लाख 98 हजार 935 को लगी वैक्सीन
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. संजय भट्ट ने बताया कि जिले में अब तक 25 लाख 98 हजार 935 नागरिकों को वैक्सीन लग चुकी है। जिसमें से पहला डोज 13 लाख 97 हजार 81 और दूसरा डोज 11 लाख 92 हजार 845 नागरिकों लगाई है। इसके साथ ही 9 हजार नागरिकों को बुस्टर डोज लगाई है। जिसमें 13 लाख 29 हजार 448 पुरुषों को वैक्सीन लगाई है।इसके साथ ही 12 लाख 59 हजार 890 महिलाओं को वैक्सीन लगाई है।
जिले में 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमितों के आंकड़े
ब्लाक - संख्या
बड़वाह - 71
खरगोन - 41
भीकनगांव- 23
महेश्वर - 23
गोगांवा - 19
कसरावद - 16
सेगांव - 10
भगवानपुरा- 4
ऊन - 1
सेगांव - 1
उम्रवार वैक्सीनेसन की स्थिति
उम्र - वैक्सीन का आंकड़ा
15 से 17 वर्ष - 92 हजार 728
18 से 44 वर्ष - 16 लाख 58 हजार 420
45 से 60 वर्ष - 5 लाख 49 हजार 394
60 से अधिक आयु के - 2 लाख 98 हजार 393
Posted By: Nai Dunia News Network