*कांग्रेस ने जारी की खरगोन नपा की अधिकृत सूची, दो नाम शेष
*नगर सरकार के लिए जंग : अब मैदानी स्तर पर शुरू होगा मुकाबला
खरगोन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नगर निकाय चुनावों में अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा ने बाजी मारकर शनिवार को ही सूची जारी की, वहीं रविवार को कांग्रेस ने खरगोन नपा के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। हालांकि इसमें भी वार्ड क्रमांक दो और 32 के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। वहीं राजनीति के जानकारों की मानें तो जिला मुख्यालय की नपा को लेकर जारी भाजपा की सूची को सांसद गजेंद्रसिंह पटेल की पैनल माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस की सूची में विधायक रवि जोशी की टीम का दबदबा माना जा रहा है। ऐसे में नगर सरकार बनाने में भाजपा के सांसद और कांग्रेस के विधायक की साख दांव पर लगी होना माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कुल छह निकायों में चुनाव होना है। इसमें खरगोन, सनावद व बड़वाह नगर पालिका सहित कसरावद, करही-पाडल्या व बिस्टान नगर परिषद शामिल हैं। भाजपा ने शनिवार को एक साथ छहों निकाय के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। वहीं कांग्रेस में करही-पाडल्या नगर परिषद की सूची शनिवार देर रात और खरगोन नगर पालिका के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची रविवार शाम को जारी की। कांग्रेस की चार निकायों की सूची आना अब भी शेष है। वहीं जिला मुख्यालय नगर पालिका क्षेत्र में कुल 33 वार्ड हैं। इन 33 वार्डों के लिए शनिवार को निर्धारित समय तक कुल 218 आवेदन जमा हुए हैं। जिले की सभी छह निकायों के लिए कुल 653 आवेदन जमा किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक- कांग्रेस प्रत्याशी का नाम
01- आरती वर्मा
02- अघोषित
03- रेखा मंडलोई
04- राजेश मंडलोई
05- दुर्गा उर्फ दुर्गेश पंवार
06- रेखा सोनी
07- ज्योति परसाई
08- प्रकाश जोशी
09- विजय सोनी
10- प्रतिभा पाटिल
11- जैनुद्दीन तैयब अली
12- निलेश सरकानूनगो
13- आनंद भंडारी
14- लक्ष्मी मोरे
15- इमरान शेख
16- ताहेरा बी
17- वाहिद खान
18- अनिता रघुवंशी
19- चांदनी दांगी
20- प्रीति ठाकुर
21- शीतल कोचले
22- नरेश वर्मा
23- अमजद खान
24- मुबारिक खान
25- सादिक बेग मिर्जा
26- असलम अनवर
27- जुलेखा जफर
28- नीमा गौर
29- राधाबाई भवर
30- प्रतिभा यादव
31- अतुल वास्कले
32- अघोषित
33- भारत गांगले
----
पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा
के बाद उपजा असंतोष
खरगोन। निकाय चुनाव को लेकर नगर में सरगर्र्मी तेज हो चुकी है। कसरावद नगर परिषद में भाजपा ने सभी 15 वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके बाद से ही उम्मीदवारों को लेकर पार्टी में असंतोष उभरकर सामने आ गया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के 10 वार्डों से घोषित उम्मीदवारों को लेकर सवाल खड़े करते हुए तीन सदस्यीय अपील समिति में पुनर्विचार अपील की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला संगठन ने योग्य उम्मीदवारों की उपेक्षा की है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार निकाय से बाहर के कार्यकर्ताओं से सर्वे कराया गया था। लेकिन सर्वे रिपोर्ट को दरकिनार कर गुटबाजी करते हुए मनमाने टिकट दिए हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है। इससे पार्टी को निकाय चुनाव में नुकसान हो सकता है। कार्यकर्ता पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के तहत अपील समिति के पास अपनी बात रख चुके हैं। उनकी मांग है कि 10 वार्डों के प्रत्याशियों पर पुनर्विचार कर पार्टी के समर्पित व योग्य लोगों को उम्मीदवार घोषित करें ताकि भाजपा निकाय में जीत का परचम लहरा सके।
इस संबंध में पूर्व विधायक आत्माराम पटेल का कहना है कि हमने अपनी राय चुनाव समिति को दी थी। पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने सोच समझकर ही निर्णय लिया होगा। अपील समिति आंतरिक लोकतंत्र के तहत बनी है। सभी को वहां अपनी बात रखने का अधिकार है। वहीं सांसद गजेंद्र पटेल ने इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
Posted By:
- Font Size
- Close